chirag paswan party ljpr leader son beaten to death in saharsa bihar बिहार में चिराग पासवान की पार्टी के नेता के बेटे की पीट-पीट कर हत्या, मां को भी किया जख्मी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में चिराग पासवान की पार्टी के नेता के बेटे की पीट-पीट कर हत्या, मां को भी किया जख्मी

किशोर यादव और निरंजन यादव सहित कुछ अन्य लोगों ने राकेश कुमार उर्फ काकेश को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। मारपीट में राकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर बीच-बचाव करने आईं राकेश की मां आशा कार्यकर्ता रंभा देवी की भी पिटाई कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया।

Tue, 24 June 2025 09:37 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, एक संवाददाता, सलखुआ, सहरसा
share
बिहार में चिराग पासवान की पार्टी के नेता के बेटे की पीट-पीट कर हत्या, मां को भी किया जख्मी

बिहार में अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया है। अब सहरसा जिले में चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी (रामविलास) के एक नेता के बेटे की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है। थाना क्षेत्र के सलखुआ डीह टोला में सोमवार रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुए झड़प में सलखुआ लोजपा (रामविलास) के प्रखंड अध्यक्ष अरुण यादव के 21 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार उर्फ काकेश की पीट- पीटकर हत्या कर दी गई। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार विवाद की जड़ पुरानी रंजिश है जिसको लेकर महिलाओं के बीच हुआ झगड़ा था।

इसी पुरानी रंजिश के कारण सोमवार देर रात्रि किशोर यादव और निरंजन यादव सहित कुछ अन्य लोगों ने राकेश कुमार उर्फ काकेश को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। मारपीट में राकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर बीच-बचाव करने आईं राकेश की मां आशा कार्यकर्ता रंभा देवी की भी पिटाई कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। घायलों को परिजनों और ग्रामीणों की मदद से सलखुआ अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा रेफर कर दिया।

लोजपा (रामविलास) पार्टी के सहरसा प्रखंड अध्यक्ष के बेटे की हत्या
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मां का अश्लील वीडियो बेटे को भेजा, मोहल्ले की औरतों को भी दिखाया; विरोध पर बवाल
ये भी पढ़ें:बिहार में सरकारी स्कूल के दो कमरे अचानक हिलने लगे, जांच के आदेश

लेकिन रास्ते में हीं राकेश की मौत हो गई। सदर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं मृतक की मां रंभा देवी का सदर अस्पताल में इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी मुकेश कुमार ठाकुर और सलखुआ थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन की है। वहीं सदर अस्पताल पहुंचकर सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने भी जानकारी ली है।

पुलिस ने मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ़्तार कर लिया है। घटना से पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल है। डीएसपी मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंच कर मामले की छानबीन में जुटी है। प्रथम दृष्टया पुरानी रंजिश में घटना की बात सामने आ रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तर बिहार से चलने वाली कई ट्रेनों का मार्ग 27 जून से बदला, यहां देखें लिस्ट
ये भी पढ़ें:बिहार के कोसी-सीमांचल में बढ़ा नदियों का जलस्तर, बाढ़ और कटाव से सहमे लोग
ये भी पढ़ें:सुपौल, मधुबनी में ऑरेंज अलर्ट; दरभंगा- मुजफ्फरपुर में भारी बारिश, बिहार में मौसम
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।