Tejashwi Yadav replies negatively when asked who is coming next in politics from Lalu Family mocks Manjhi Chirag लालू परिवार से और कौन राजनीति में उतरेगा? तेजस्वी यादव ने जवाब दिया, फिर मांझी-चिराग को लपेट लिया, Bihar Hindi News - Hindustan
More

लालू परिवार से और कौन राजनीति में उतरेगा? तेजस्वी यादव ने जवाब दिया, फिर मांझी-चिराग को लपेट लिया

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने लालू यादव परिवार से आगे और किसी के राजनीति में आने के सवाल का जवाब दिया है।

Tue, 24 June 2025 09:40 PMRitesh Verma लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
लालू परिवार से और कौन राजनीति में उतरेगा? तेजस्वी यादव ने जवाब दिया, फिर मांझी-चिराग को लपेट लिया

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव ने लालू यादव परिवार से राजनीति में किसी और के आने से फिलहाल मना कर दिया है। तेजस्वी ने ऐसा कहने के बाद केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी और चिराग पासवान को परिवारवाद पर लपेट लिया। इन दिनों बिहार की राजनीति में सत्ता और विपक्ष के दलों के बीच परिवारवाद को लेकर दोतरफा सवाल-जवाब चल रहा है। यह सब तब शुरु हुआ जब सीएम नीतीश कुमार की सरकार ने चिराग पासवान के बहनोई, जीतनराम मांझी और अशोक चौधरी के दामाद को आयोग और बोर्ड में पद दे दिया।

तेजस्वी यादव से एक पॉडकास्ट पूछा गया था कि लालू यादव परिवार से और कौन हैं जो राजनीति में उतरेंगे। जवाब में तेजस्वी ने कहा- “अभी तो फिलहाल कोई नहीं।” और बहनों के राजनीति में आने के बारे में पूछा गया तो तेजस्वी ने कहा- “अभी तो कोई नहीं है। हम लोग बहुत पीछे हैं मांझी और चिराग पासवान से। संख्या में भारी हैं फिर भी पीछे हैं इस मामले में।” किडनी ट्रांसप्लांट के बाद से परहेज में रहने वाले लालू यादव को लेकर तेजस्वी ने संकेत दिया है कि वो चुनाव प्रचार में बहुत सक्रियता नहीं होंगे। उन्होंने कहा- “अभी उनकी सेहत उस प्रकार नहीं है।”

तेजस्वी यादव ने ‘दामाद’ पर लगा दिया पूरा दम; NDA नेताओं पर AI वीडियो से हमले पर हमला

लालू यादव परिवार के चार सदस्य अभी विभिन्न सदन में हैं। पत्नी राबड़ी देवी विधान परिषद में हैं। पहले राज्यसभा सांसद रहीं बड़ी बेटी मीसा भारती पाटलिपुत्र सीट से पहली बार लोकसभा सांसद बनी हैं। बड़े बेटे तेज प्रताप यादव समस्तीपुर जिले की हसनपुर सीट से विधायक हैं और नीतीश के साथ गठबंधन रहने पर दो बार मंत्री बन चुके हैं। छोटे बेटे तेजस्वी यादव वैशाली जिले की राघोपुर सीट से विधायक हैं और दो बार डिप्टी सीएम रह चुके हैं। तेजस्वी को विपक्षी दलों के महागठबंधन का अघोषित मुख्यमंत्री उम्मीदवार माना जाता है।

बेटा-बहू, बेटी-दामाद; नीतीश-कुशवाहा को छोड़ दें तो नेता फैक्ट्री बना है सबका परिवार, खुद गिन लीजिए

लालू की बेटी रोहिणी आचार्या सारण से 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ी थीं, लेकिन 13-14 हजार के अंतर से बीजेपी के राजीव प्रताप रूडी से हार गईं। लालू के एक दामाद चिरंजीव राव हरियाणा में कांग्रेस के विधायक रहे हैं जिनके पिता कैप्टन अजय सिंह यादव कांग्रेस के बड़े नेता और मंत्री रहे हैं। दूसरे दामाद तेज प्रताप सिंह यादव सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के पोते हैं। तेज प्रताप सिंह यादव सपा के सांसद रहे और फिर विधायक बने हैं। एक और दामाद राहुल यादव भी यूपी में दो चुनाव लड़े, लेकिन जीत नहीं पाए। लालू के साले सुभाष यादव और साधु यादव अलग-अलग सदनों में रहे लेकिन तेजस्वी की सक्रियता बढ़ने के बाद परिवार ने दोनों को दूर कर दिया। राबड़ी के दोनों भाई मौका-बेमौका लालू-तेजस्वी पर हमले बोलते रहते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पिता उस नालायक बेटे को राजनीति में उतारते हैं., तेजस्वी के दामाद वाली बात पर तंज
ये भी पढ़ें:आंबेडकर के अपमान पर लालू को एससी कमीशन का नोटिस; मांझी के दामाद का ऐक्शन
ये भी पढ़ें:NDA नेताओं के दामाद के बाद संजय झा की बेटियों पर बवाल, SC में सरकारी वकील बनीं
ये भी पढ़ें:RSS कोटा से बोर्ड मेंबर बने सायन कुणाल, JDU मंत्री अशोक चौधरी की दामाद पर सफाई
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।