Tejashwi Yadav is the CM face After Akhilesh Singh Congress Kanhaiya Kumar is also in support तेजस्वी यादव ही सीएम फेस; अखिलेश सिंह के बाद कांग्रेस के कन्हैया कुमार भी समर्थन में, Bihar Hindi News - Hindustan
More

तेजस्वी यादव ही सीएम फेस; अखिलेश सिंह के बाद कांग्रेस के कन्हैया कुमार भी समर्थन में

महागठबंधन के सीएम फेस पर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कहा कि अगर इंडिया अलायंस को बहुमत मिलता है, तो मुख्यमंत्री राजद से होगा, और तेजस्वी यादव के सीएम फेस को लेकर किसी तरह का कोई कन्फ्यूजन और विवाद नहीं है। हालांकि चुनाव में मुद्दे सर्वोपरि रहेंगे।

Fri, 27 June 2025 03:22 PMsandeep पीटीआई, पटना
share
तेजस्वी यादव ही सीएम फेस; अखिलेश सिंह के बाद कांग्रेस के कन्हैया कुमार भी समर्थन में

महागठबंधन में तेजस्वी यादव के सीएम फेस को लेकर जारी चर्चा के बीच कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होने कहा कि अगर आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को बहुमत मिलता है, तो मुख्यमंत्री आरजेडी से होगा, और तेजस्वी यादव के सीएम फेस को लेकर अलायंस में किसी तरह का कोई भ्रम या विवाद नहीं है। हालांकि, उन्होंने जोर देकर कहा कि चुनाव में मुद्दे सर्वोपरि होंगे और गठबंधन के सीएम चेहरे का मुद्दा उठाकर ध्यान भटकाने के लिए प्रतिद्वंद्वियों द्वारा साजिश रची जा रही है।

कन्हैया कुमार ने दावा किया कि जैसे ही भाजपा को मौका मिलेगा वो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हटाकर उनकी जगह बिहार में अपना नेता लाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अपनी पुरानी रणनीति पर चल रही है। जिसके तहत पहले किसी क्षेत्रीय पार्टी का समर्थन लेना और फिर धीरे-धीरे उसे ही निगल जाना। पीटीआई से इंटरव्यू में उन्होंने दावा किया कि बिहार में परिवर्तन की हवा पिछले विधानसभा चुनावों से भी ज्यादा तेज है और भाजपा ऑपरेशन सिंदूर को चुनावी मुद्दे के तौर पर नहीं उठा रही है, क्योंकि वो जानती है कि बिहार के लोग इसका नकारात्मक जवाब देंगे, क्योंकि उनका मानना ​​है कि यह देश के सम्मान का मामला है और किसी भी पार्टी को इसका राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:माले ने तेजस्वी को CM फेस बता 45 सीटों की बात दोहराई, कांग्रेस को 'आइना' दिखाया
ये भी पढ़ें:महागठबंधन में सीएम फेस पर सस्पेंस; तेजस्वी बोले- सरकार नहीं, बिहार बनाने जा रहे
ये भी पढ़ें:महागठबंधन में चेहरे पर नहीं कोई कन्फ्यूजन, एनडीए के सीएम फेस पर तेजस्वी की चुटकी
ये भी पढ़ें:पिछली बैठक में ही साफ हो गया था, होशियार लोग समझ गए; सीएम फेस पर बोले तेजस्वी

वहीं महागठबंधन के सहयोगी दलों के बड़े और छोटे की धारणा को खारिज करते हुए कन्हैया ने कहा कि अगर आप एक कार को देखते हैं, तो क्लच उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि ब्रेक और रियर व्यू मिरर। हालांकि यह सच है कि राजद बड़ी पार्टी है, उसके पास अधिक विधायक हैं, वो महागठबंधन को नेतृत्व कर रहे हैं, उनके पास विपक्ष के नेता का पद है। स्वाभाविक रूप से, ये उनकी ही जिम्मेदारी है। महागठबंधन के सभी घटक दलों जिसमें मुकेश सहनी की वीआईपी भी शामिल है, सबकी अपनी-अपनी भूमिका तय है।

इससे पहले बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके अखिलेश सिंह ने कहा था कि महागठबंधन की तरफ से मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ही बनेंगे। तेजस्वी नहीं तो और कौन बनेगा सीएम? गुरुवार को अखिलेश प्रसाद सिंह ने तेजस्वी यादव से उनके आवास पर मुलाकात की थी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।