Tejashwi Yadav RJD Bihar assembly elections campaign song launch तेजस्वी अबकी अईहें, कोय एकरा सँ बेहतर नहीं; बिहार चुनाव के लिए आरजेडी का कैंपेन सॉन्ग लॉन्च, Bihar Hindi News - Hindustan
More

तेजस्वी अबकी अईहें, कोय एकरा सँ बेहतर नहीं; बिहार चुनाव के लिए आरजेडी का कैंपेन सॉन्ग लॉन्च

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आरजेडी ने कैंपेन सॉन्ग लॉन्च किया है। इसमें अबकी बार तेजस्वी सरकार बनाने का दावा करते हुए पूर्व डिप्टी सीएम को सबसे बेहतर बताया गया है। इस गाने में आरजेडी के चुनावी वादों का भी जिक्र है।

Fri, 27 June 2025 10:37 AMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
तेजस्वी अबकी अईहें, कोय एकरा सँ बेहतर नहीं; बिहार चुनाव के लिए आरजेडी का कैंपेन सॉन्ग लॉन्च

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने अपना कैंपेन सॉन्ग लॉन्च कर दिया है। इसकी थीम 'तेजस्वी अबकी अईहें गे, रौशन सबेरा लईहें गे, नेता नहीं ई बेटा छी, कोय इकरा सँ बेहतर नहीं' रखी गई है। इसका अर्थ है- तेजस्वी यादव अबकी बार आएंगे, रौशन सवेरा लाएंगे। इस गाने में उन्हें बिहार का बेटा बताया गया है और दावा किया गया है कि कोई उनसे बेहतर नहीं है।

5 मिनट 44 सेकंड के इस वीडियो सॉन्ग को पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। इसमें 2025 से 2030 तक बिहार में तेजस्वी का युग आने का दावा किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेज प्रताप ने खुद को बताया दूसरा लालू यादव, बोले- तेजस्वी सीएम बनें, हम किंगमेकर

आरजेडी के कैंपेन सॉन्ग में माई बहिन योजना, रोजगार , नौकरी, 200 यूनिट मुफ्त बिजली, 1500 रुपये प्रति महीना पेंशन जैसे चुनावी वादों का जिक्र किया गया है। गाने के बोल में शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने, बड़े पैमाने पर उद्योग लगाने और पलायन रोकने का वादा किया गया है।

कैंपेन सॉन्ग में आरजेडी ने तेजस्वी सरकार बनने पर बिहार में हर बीमारी का इलाज संभव होने, अस्पतालों में डॉक्टर और विश्व स्तरीय सुविधा देने, घूसखोरी एवं भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने का दावा किया। साथ ही कहा कि मजदूरों एवं किसानों के जीवन में परिवर्तन आएगा। यह संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए जंग है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वो बंदूक बांट रहे, हम कलम बांट रहे; अब तेजस्वी का एक ग्लास दूध और अंडा का वादा

बता दें कि बिहार में आगामी अक्टूबर-नवंबर को विधानसभा चुनाव संभावित है। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में आरजेडी जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुटी है। आरजेडी की ओर से तेजस्वी को महागठबंधन का सीएम कैंडिडेट बताया जा रहा है। हालांकि, घटक दलों ने आधिकारिक रूप से उनके चेहरे पर मुहर अभी तक नहीं लगाई है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।