Tejashwi Vaishya convention Chirag Upendra public meeting Waqf Bachao rally in Patna Tomorrow Super Sunday of politics बिहार में सियासत का सुपर संडे; तेजस्वी, चिराग, कुशवाहा मैदान में; वक्फ और शिवाजी पर भी जुटान, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में सियासत का सुपर संडे; तेजस्वी, चिराग, कुशवाहा मैदान में; वक्फ और शिवाजी पर भी जुटान

बिहार में कल सियासत का सुपर संडे होने वाला है। तेजस्वी का वैश्य सम्मेलन होगा, तो वहीं चिराग की राजगीर और उपेंद्र कुशवाहा की गया जी में जनसभा है। पटना के गांधी मैदान में नए वक्फ कानून के खिलाफ मुस्लिम संगठनों की है। इसके अलावा मरीन ड्राइव पर शिवाजी की प्रतिमा लगाने के लिए रैली निकाली जाएगी।

Sat, 28 June 2025 09:58 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
बिहार में सियासत का सुपर संडे; तेजस्वी, चिराग, कुशवाहा मैदान में; वक्फ और शिवाजी पर भी जुटान

बिहार चुनाव के मद्देनजर सभी सियासी दल तैयारियों में जुट गए हैं। ऐसे में 29 जून यानी कल सियासत का सुपर संडे होने वाला है। एक तरफ पटना के बापू सभागार में तेजस्वी यादव वैश्य प्रतिनिधि सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। वहीं एनडीए के दो सहयोगी चिराग पासवान की राजगीर और उपेंद्र कुशवाहा की गया में जनसभा है। वहीं पटना के गांधी मैदान में नए वक्फ कानून के विरोध में रैली है, जिसमें तमाम मुस्लिम संगठन शामिल होंगे। इन सबके अलावा स्टैच्यू ऑफ गवर्नेंस स्थापित करने की मांग को लेकर पटना के मरीन ड्राइव पर रविवार को छत्रपति शिवाजी महाराज सामाजिक समरसता अभियान के तहत रैली निकाली जाएगी।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कल पटना के बापू सभागार में वैश्य सम्मेलन में शामिल होंगे। जिसे पूरे राज्य से वैश्य समाज के प्रतिनिधि पहुंचेंगे। इस सम्मेलन की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है। वैश्य प्रतिनिधि सम्मेलन को लेकर बिहार के सभी जिलों में जाकर वैश्य समाज के लोगों के साथ बैठक कर उनको आमंत्रित किया जा रहा है। इस सम्मेलन को वैश्य वोट बैंक को साधने की कवायद के तौर पर भी देखा जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेजस्वी अबकी अईहें, कोय एकरा सँ बेहतर नहीं; आरजेडी का कैंपेन सॉन्ग लॉन्च
ये भी पढ़ें:तेजस्वी ही सीएम फेस; अखिलेश सिंह के बाद कांग्रेस के कन्हैया कुमार भी समर्थन में

वहीं एनडीए के अहम सहयोगी चिराग पासवान की लोजपा आर की राजगीर में भव्य जनसभा है। जिसकी जानकारी देते हुए पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ राजेश भट्ट ने बताया कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का बहुजन भीम संकल्प समागम रविवार को राजगीर स्थित हॉकी मैदान पर आयोजित होगा। समागम में तीन लाख से अधिक बहुजन और पार्टी कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद है। कार्यक्रम को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान संबोधित करेंगे। इस मौके पर बिहार से जुड़े सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी, सभी प्रदेश पदाधिकारी और आठ जिलों के 30 विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता, सभी प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ मौजूद रहेंगे।

वहीं दूसरी तरफ एनडीए की एक और सहयोगी राष्ट्रीय लोक मोर्चा की गयाजी के गांधी मैदान में संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार महारैली है। जिसे पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा संबोधित करेंगे। इससे पहले भी मुजफ्फरपुर में कुशवाहा ने महारैली की थी। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर की बिहार बदलाव यात्रा के तहत कल सीवान और पश्चिम चंपारण जिले में जनसभा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार को छोटा-मोटा राज्य बताने से एनडीए के निशाने पर खरगे, सम्राट और चिराग भड़के
ये भी पढ़ें:लालू परिवार से और कौन उतर रहा? तेजस्वी ने जवाब दिया, फिर जीतन-चिराग को लपेट लिया

वहीं नए वक्फ कानून के विरोध में रविवार को गांधी मैदान में वक्फ बचाओ-संविधान बचाओ कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान एक कानूनी ज्ञापन के माध्यम से सरकार के समक्ष पुराने वक्फ कानून में किए गए संशोधनों को तत्काल रद्द करने की मांग रखी जाएगी। इन सबके बीच पटना के मरीन ड्राइव पर शिवाजी की प्रतिमा लगाने की मांग को लेकर रविवार को छत्रपति शिवाजी महाराज सामाजिक समरसता अभियान के तहत रैली का आयोजन किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वक्फ कानून विरोधी पर नीतीश मेहरबान, बलियावी बने बिहार अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष

अभियान के संयोजक प्रणव प्रकाश ने बताया कि शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना का अभियान चार साल से चल रहा है। और 20 अप्रैल को बिहारशरीफ के श्रम कल्याण मैदान में करीब 30 हजार समर्थकों ने एक साथ यह संकल्प लिया था कि मां गंगा के सामने शिवाजी की गगनचुंबी प्रतिमा स्थापना हो सके।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।