Mukesh Sahni confidence high after meeting at Tekjasvi residence claims Dy CM post शुभ-शुभ बोलो यार, डिप्टी सीएम बनेंगे; तेजस्वी आवास पर मीटिंग के बाद मुकेश सहनी का कॉन्फिडेंस हाई क्यों, Bihar Hindi News - Hindustan
More

शुभ-शुभ बोलो यार, डिप्टी सीएम बनेंगे; तेजस्वी आवास पर मीटिंग के बाद मुकेश सहनी का कॉन्फिडेंस हाई क्यों

मुकेश सहनी ने बताया कि राज्य में उनके गठबंधन की सरकार बनेगी और वे डिप्टी सीएम बनेंगे। यह दावा वे पहले से भी करते आ रहे हैं पर रविवार को चेहरे पर मुस्कान और आवाज में दम दिखा।

Mon, 6 Oct 2025 12:14 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
शुभ-शुभ बोलो यार, डिप्टी सीएम बनेंगे; तेजस्वी आवास पर मीटिंग के बाद मुकेश सहनी का कॉन्फिडेंस हाई क्यों

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन में सीट शेयरिंग का पैटर्न भले ही घोषित नहीं किया गया हो पर विकासशील इंसान पार्टी(वीआईपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी आत्मविश्वास से लबरेज दिखा रहे हैं। रविवार शाम डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के आवास पर महागठबंधन की मीटिंग के बाद मुकेश सहनी का कॉन्फिडेंस और भी हाई दिखा। उन्होंने बताया कि इस बार राज्य में उनके गठबंधन की सरकार बनेगी और वे डिप्टी सीएम बनेंगे। यह दावा वे पहले से भी करते आ रहे हैं पर रविवार को चेहरे पर मुस्कान और आवाज में दम दिखा।

तेजस्वी यादव के सरकारी आवास पर रविवार की शाम 6 बजे बुलाई गई महागठबंधन की बैठक तीन घंटे तक चली। इसमें राजद, कांग्रेस, वाम दल और वीआईपी के प्रतिनिधि शामिल हुए। हालांकि राहुल गांधी अभी विदेश दौरे पर हैं। मुकेश सहनी जब बाहर निकले तो चेहरे पर चमक थी। पत्रकारों ने महागठबंधन में उनके चुनावी भविष्य पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि इसमें भी कोई कहने वाली बात है क्या, हम हैं। शुभ-शुभ बोले यार। राज्य में हमारी सरकार बनेगी और हम डिप्टी सीएम भी बनेंगे। यह कहते हुए उन्होंने काफी आत्मविश्वास दिखाया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार की सड़कों पर मुकेश सहनी उतारेंगे 'नाव', क्या है VIP का चुनवी विजन
ये भी पढ़ें:PM की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाले पर हो कार्रवाई, बोले मुकेश सहनी

मुकेश सहनी ने यह भी बताया कि सबकुछ फाइनल हो गया है। कोई विवाद नहीं है। अगले दो-तीन दिनों में इसका ऐलान कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारे प्रेस कॉन्फ्रेंस में आप लोगों को सब बताया जाएगा तो ब्रेकिंग न्यूज चलाइएगा। उन्होंने वीआईपी की सीटों की संख्या के सवाल को टाल दिया। उन्होंने कहा कि सब बता दिया जाएगा। वीआईपी पहले ही साठ सीटों की मांग कर चुकी है। सूत्रों के अनुसार रविवार की बैठक में तय हुआ कि राजद और कांग्रेस अपने कोटे की सीटों से वीआईपी को एडजस्ट करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जीवेश मिश्रा को जेल भेजा जाएगा, यूट्यूबर पिटाई पर बोले मुकेश सहनी
ये भी पढ़ें:बिहार में एनडीए से पहले सीटें बांटेगा महागठबंधन, सहनी बोले- फाइनल स्टेज में बात

हालंकि मुकेश सहनी भले ही खुद से ऐलान करते हों पर राजद या कांग्रेस की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गयी है। राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी और कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने का कि चुनाव परिणाम आने पर ही यह सब तय किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुकेश सहनी पत्नी और भाई को चुनाव लड़ाएंगे, मांझी का नाम लेकर क्या बताया
ये भी पढ़ें:टूटेगा मुकेश सहनी का सपना? डिप्टी CM पद पर क्या बोले अब्दुल बारी सिद्दीकी
ये भी पढ़ें:60 सीट पर तेजस्वी से बिगड़ रही बात? महागठबंधन की बैठक छोड़ दिल्ली पहुंच गए सहनी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।