Mukesh sahani demands action on man who rude comment on pm narendra modi in tejashwi rally तेजस्वी की सभा में पीएम मोदी की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाले पर हो कार्रवाई, बोले मुकेश सहनी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

तेजस्वी की सभा में पीएम मोदी की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाले पर हो कार्रवाई, बोले मुकेश सहनी

मुकेश सहनी ने कहा कि वीआईपी किसी के लिए भी अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल करने के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार है, इस घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जो भी इस कृत्य में शामिल हो, उसकी पहचान कर उसे सजा दी जानी चाहिए।

Sun, 21 Sep 2025 08:13 PMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, पटना
share
तेजस्वी की सभा में पीएम मोदी की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाले पर हो कार्रवाई, बोले मुकेश सहनी

बिहार की लगभग सभी राजनीतिक पार्टियां चुनावी तैयारियों में जुटी हुई हैं। इस बीच बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की एक सभा में कथित तौर से पीएम मोदी की मां के बारे में अभद्र भाषा इस्तेमाल किए जाने का विवाद काफी तूल पकड़ चुका है। तेज प्रताप यादव ने पीएम की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाले पर कार्रवाई की जहां मांग उठाई थी वहीं अब महागठबंधन में शामिल वाआईपी ने भी इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है।

विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की सभा में कथित तौर पर पीएम नरेंद्र मोदी की माताजी के खिलाफ अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल करने की घटना को लोकतंत्र की मर्यादा के खिलाफ बताते हुए इसकी निंदा की है। उन्होंने कहा कि वीआईपी किसी के लिए भी अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल करने के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार है, इस घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जो भी इस कृत्य में शामिल हो, उसकी पहचान कर उसे सजा दी जानी चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जो RJD का सदस्य वही दल से लड़ेगा,तेज प्रताप को पार्टी सिंबल पर तेजस्वी की दो टूक

सरकार इस मामले में कार्रवाई करे- मुकेश सहनी

उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं पर राजनीति करना कहीं से ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा तेजस्वी यादव की लोकप्रियता से डर गई है, इस कारण इस घटना पर राजनीति कर रही है। बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि भाजपा की नीति शुरू से ही लोगों को भरमाने की रही है। इसलिए वायरल वीडियो की सत्यता की भी जांच होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि सरकार को इस मामले में कार्रवाई करनी चाहिए, जिससे ऐसी घटना की फिर से पुनरावृत्ति नहीं हो सके। उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसी किसी भी घटना की वीआईपी निंदा करती है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के बढ़ते जनसमर्थन के कारण भाजपा ही नहीं, पूरा एनडीए घबरा गई है, जिस कारण उसके नेता अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महागठंबधन में अभी सीट शेयरिंग पर नहीं बनी बात, माकपा ने इन 11 सीटों पर ठोका दावा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।