Jivesh Mishra will be sent to jail Mukesh Sahni said onYouTuber beaten up Tejashwi went to file FIR जीवेश मिश्रा को जेल भेजा जाएगा, यूट्यूबर पिटाई पर बोले मुकेश सहनी; तेजस्वी गए थे FIR कराने, Bihar Hindi News - Hindustan
More

जीवेश मिश्रा को जेल भेजा जाएगा, यूट्यूबर पिटाई पर बोले मुकेश सहनी; तेजस्वी गए थे FIR कराने

वीआईपी चीफ ने कहा कि सत्ता एवं सरकार से सवाल करना गुनाह नहीं है। लेकिन आजकल सवाल पूछने पर सरकार के मंत्री पत्रकारों पर हमला करवाते हैं। अगली सरकार महागठबंधन की बनेगी और जीवेश मिश्रा को जेल जाना पड़ेगा।

Thu, 18 Sep 2025 05:38 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
जीवेश मिश्रा को जेल भेजा जाएगा, यूट्यूबर पिटाई पर बोले मुकेश सहनी; तेजस्वी गए थे FIR कराने

बिहार के दरभंगा में यूट्यूबर दिलीप सहनी के साथ मारपिट मामले में सियासत जोरों पर है। गुरुवार को वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी यूट्यूबर से मिलने दरभंगा पहुंचे। नीतीश सरकार में मंत्री जीवेश मिश्रा पर मारपीट करवाने का आरोप है। इसका एफआईआर दर्ज कराने तेजस्वी यादव पटना से सिंहवारा गए थे। अब मुकेश सहनी ने कहा है बिहार में अगली सरकार महागठबंधन की बनेगी और जीवेश मिश्रा को जेल भेजा जाएगा।

वीआईपी चीफ ने कहा कि सत्ता एवं सरकार से सवाल करना गुनाह नहीं है। लेकिन आजकल सवाल पूछने पर सरकार के मंत्री पत्रकारों पर हमला करवाते हैं। याद रखना चाहिए कि 22 नवंबर से पहले राज्य में परिवर्तन आना तय है। सरकार बनने के बाद सबसे पहला काम जीवेश मिश्रा को जेल भेजने का होगा। सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के रामपट्टी गांव में वीआईपी सुप्रीमो मुकेश साहनी दिलीप सहनीनुर्फ़ दिवाकर के साथ हुई मारपीट की घटना की जानकारी मिलने पर उससे मिलने पहुंचे थे। उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच एवं दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूट्यूबर की पिटाई पर तेजस्वी सुपर एक्टिव, थाना पहुंच गए; नीतीश के मंत्री पर आरोप

सहनी ने कहा कि जो जनता का अपमान करेगा, जनप्रतिनिधि होते हुए गुंडा बनेगा, उसके ऊपर बुलडोजर चलेगा। उन्होंने कहानी कहते हुए इन्हें भस्मासुर की संज्ञा दी। मुकेश सहनी ने दिलीप सहनी जैसे सवाल उठाने वाले लोगों को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताया। उन्होंने कहा कि जब सत्ता बेलगाम हो जाए तो मीडिया और यूट्यूब चैनल वाले ही जनता को रास्ता दिखाते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे पर सख्ती, एंटी नारकोटिक्स ब्यूरो बना

उन्होंने स्थानीय पुलिस और प्रशासन पर भी सवाल उठाया। कहा कि यह पुलिस न्याय नहीं दिला पाएगी। उन्होंने दिलीप सहनी के साथ मंत्री जीवेश मिश्रा द्वारा कथित मारपीट, गाली गलौज और धमकी दिए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने निष्पक्ष एवं त्वरित जांच और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि वे लोकतांत्रिक अधिकारों का उपयोग करते हुए ऐसे जनप्रतिनिधियों को कुर्सी से हटाने का काम करें। मुकेश सहनी ने कहा कि उन्हें नीतीश कुमार से कोई तकलीफ नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में एनडीए से पहले सीटें बांटेगा महागठबंधन, सहनी बोले- फाइनल स्टेज में बात
ये भी पढ़ें:मुकेश सहनी पत्नी और भाई को चुनाव लड़ाएंगे, मांझी का नाम लेकर क्या बताया

दरअसल बिहार में चुनाव को देखते हुए कोई भी गठबंधन राजनीति का कोई मौका छोड़ना नहीं चाहता। यूट्यूबर की पिटाई का नीतीश के मंत्री पर आरोप लगा तो तेजस्वी यादव ने मुद्दे को लपक लिया। इस कांड में जीवेश मिश्रा के बॉडी गार्ड की और से भी एफआईआर दर्ज कया जा चुका है। दरभंगा में तेजस्वी यादव को काले झंडे भी दिखाए गए।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।