Mukesh Sahni wife brother to contest elections VIP chief explain nepotism taking Manjhi name मुकेश सहनी पत्नी और भाई को चुनाव लड़ाएंगे, मांझी का नाम लेकर बताया- परिवारवाद क्यों जरूरी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मुकेश सहनी पत्नी और भाई को चुनाव लड़ाएंगे, मांझी का नाम लेकर बताया- परिवारवाद क्यों जरूरी

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में मुकेश सहनी खुद लड़ेंगे और अपनी पत्नी एवं भाई को भी इलेक्शन लड़ाएंगे। वीआईपी प्रमुख ने हम सुप्रीमो जीनतराम मांझी का उदाहरण देते हुए समझाया कि परिवारवाद क्यों जरूरी है।

Wed, 3 Sep 2025 06:03 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
मुकेश सहनी पत्नी और भाई को चुनाव लड़ाएंगे, मांझी का नाम लेकर बताया- परिवारवाद क्यों जरूरी

विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी खुद बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। साथ ही वे अपने परिवार से पत्नी और भाई को भी चुनाव लड़ाएंगे। इसके संकेत उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में दिए। सहनी ने केंद्रीय मंत्री एवं हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के सुप्रीमो जीतनराम मांझी का उदाहरण देते हुए बताया कि राजनीति में परिवारवाद क्यों जरूरी है। सहनी खुद किस सीट से चुनाव लड़ेंगे, इसकी घोषणा अभी नहीं की है।

यूट्यूब चैनल बिहार तक से बातचीत में मुकेश सहनी ने कहा कि उनके परिवार में बहुत ज्यादा लोग नहीं हैं। मगर आगामी विधानसभा चुनाव में परिवार के कुछ सदस्य मैदान में उतर सकते हैं। सहनी ने अपनी पत्नी और भाई के चुनाव लड़ने का संकेत दिया। उन्होंने कहा कि वीआईपी को (महागठबंधन में) पर्याप्त सीटें मिलेंगी। इसलिए परिवार के सदस्यों को उतारने के बाद भी बहुत सी सीटें बचेंगी, जिनपर अन्य प्रत्याशियों को टिकट दिया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेजस्वी पर सिर्फ राहुल फैसला नहीं लेंगे, CM फेस पर मुकेश सहनी ने बढ़ाई हलचल

मांझी परिवारवाद से ही टिके हुए हैं- सहनी

इंटरव्यू में मुकेश सहनी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी परिवारवाद के कारण ही राजनीति में टिके हुए हैं। उनके बेटे और अन्य सदस्य राजनीति में नहीं तो उनके सभी विधायक उड़ जाते। वीआईपी चीफ ने कहा, "पिछली बार (2020 में) हमने दूसरों पर भरोसा किया, मगर वे बिक गए। हमारे परिवार के लोग रहेंगे तो नहीं बिकेंगे। एक आदमी की अर्थी को कंधा देने के लिए चार लोगों की जरूरत पड़ती है। अपने लोग, रिश्तेदार होंगे तो कम से कम टिके रहेंगे। घर से बेदखल नहीं होंगे।"

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।