Tejashwi Yadav taking RJD Congress Left MGB Mahagathbandhan meeting in Patna Mukesh Sahani VIP camping in Delhi BJP NDA 60 सीट पर तेजस्वी यादव से बिगड़ रही बात? पटना में महागठबंधन की बैठक छोड़ दिल्ली पहुंचे मुकेश सहनी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

60 सीट पर तेजस्वी यादव से बिगड़ रही बात? पटना में महागठबंधन की बैठक छोड़ दिल्ली पहुंचे मुकेश सहनी

बिहार विधानसभा चुनाव में 60 सीट मांग रहे वीआईपी के अध्यक्ष मुकेश सहनी महागठबंधन की पटना में बैठक को छोड़कर दिल्ली चले गए हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बालगोविंद बिंद मीटिंग में शामिल हैं, जबकि पहले मीटिंग में सहनी खुद रहते थे।

Wed, 30 July 2025 05:48 PMRitesh Verma लाइव हिन्दुस्तान, पटना/नई दिल्ली
share
60 सीट पर तेजस्वी यादव से बिगड़ रही बात? पटना में महागठबंधन की बैठक छोड़ दिल्ली पहुंचे मुकेश सहनी

बिहार विधानसभा चुनाव में 60 सीट मांग रही विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी पटना में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव के आवास पर बुधवार को बुलाई गई महागठबंधन की बैठक छोड़कर दिल्ली पहुंच गए हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बालगोविंद बिंद महागठबंधन की कोर्डिनेशन कमिटी की बैठक में शामिल हुए हैं। मुकेश सहनी लगातार 60 सीट मांग रहे हैं और कह रहे हैं कि थोड़ा-बहुत कम सीट मिलेगा तो भी चलेगा। महागठबंधन में मुकेश सहनी के लिए थोड़ा-बहुत कम सीट निकालना मुश्किल है। सहनी ने लाइव हिन्दुस्तान को दिल्ली में आज इंटरव्यू के दौरान बताया कि मीटिंग की सूचना रात में आई और तब तक वो दिल्ली के लिए निकल चुके थे, इसलिए प्रदेश अध्यक्ष गए हैं।

दो दिन पहले ही मुकेश सहनी ने सोशल मीडिया पर पार्टी का दो एजेंडा शेयर किया था। पहले एजेंडा में सहनी ने लिखा- “विकासशील इंसान पार्टी 60 सीटों पर लड़ेगी, शेष सीटों पर सहयोगी दलों के प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे।” दूसरे एजेंडा में सहनी ने कहा- “पार्टी ने विधानसभा चुनावों के लिए एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए घोषणा की है कि 50% सीटों पर अति पिछड़ा वर्ग और एससी-एसटी समाज के उम्मीदवारों को मैदान में उतारेगी। … दशकों से जिन समुदायों को सत्ता में भागीदारी से वंचित रखा गया, VIP उन्हें नेतृत्व देने के लिए प्रतिबद्ध है।”

तेजस्वी यादव के घर महागठबंधन की बैठक, बिहार चुनाव में सीट शेयरिंग पर बनेगी बात?

बिहार में 2020 के विधानसभा चुनाव में मुकेश सहनी सीट बंटवारे के मसले पर महागठबंधन से आखिरी मौके पर नाराज होकर बाहर आ गए थे। तेजस्वी यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस से उठकर गए सहनी ने बाद में एनडीए का दामन थामा, जहां बीजेपी कोटे से उन्हें 11 सीटें मिलीं। सहनी के 4 विधायक जीते और वो मंत्री भी बने। लेकिन यूपी में कई सीटों पर भाजपा के खिलाफ 2022 का चुनाव लड़ना उन्हें महंगा पड़ा। सीएम नीतीश कुमार ने सहनी को सरकार से बर्खास्त कर दिया। भाजपा ने उनके तीन विधायकों को अपनी पार्टी में शामिल कर लिया। तब से सहनी विपक्षी दलों के साथ चल रहे हैं।

मुकेश सहनी को एनडीए बुला रहा है; संतोष सुमन बोले- तेजस्वी 60 सीट देंगे नहीं, BJP के पास लौट आओ

बिहार में मुकेश सहनी को लेकर रोचक राजनीतिक घटनाक्रम चल रहा है। एनडीए के नेता उन्हें वापस बुलाने में जुट गए हैं। हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के नेता और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के बेटे और नीतीश सरकार में मंत्री संतोष कुमार सुमन ने आज ही कहा है कि सहनी को तेजस्वी 60 सीट नहीं देंगे इसलिए बेहतर है कि वो एनडीए में लौट आएं। संतोष सुमन ने कहा है कि सहनी समाज भी एनडीए के साथ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महागठबंधन में सीट बंटवारे से पहले मुकेश सहनी का ऐलान, 60 सीटों पर लड़ेगी VIP
ये भी पढ़ें:बारी-बारी दोनों नाव की सवारी, किनारा अब भी दूर; मुकेश सहनी की VIP कितने पानी में
ये भी पढ़ें:सहनी को NDA बुला रहा है; संतोष सुमन बोले- तेजस्वी 60 सीट देंगे नहीं, लौट आओ
ये भी पढ़ें:महागठबंधन में डिप्टी सीएम तो मोदी के लिए जान देने का दावा, मुकेश सहनी किसके साथ
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।