miscreants firing in nawada two brothers injured बिहार में अपराधियों ने फिर सरेआम बरसाई गोलियां, कारोबारी भाई निशाना; सिर को छूकर निकली बुलेट, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में अपराधियों ने फिर सरेआम बरसाई गोलियां, कारोबारी भाई निशाना; सिर को छूकर निकली बुलेट

इस गोलीबारी के दौरान घायलों में हिसुआ दरबार निवासी स्व. आनंद प्रकाश प्रकाश लाल के पुत्र नीरज प्रकाश लाल और उनके भाई नवीन कुमार हैं। एक गोली नीरज के सिर को छूते हुए निकल गई।

Sun, 27 July 2025 11:03 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, संवाद सूत्र, हिसुआ, नवादा
share
बिहार में अपराधियों ने फिर सरेआम बरसाई गोलियां, कारोबारी भाई निशाना; सिर को छूकर निकली बुलेट

बिहार में एक बार फिर अपराधियों का तांडव देखने को मिला है। नवादा जिले में हिसुआ बाजार स्थित दरबार चौक के पास अपराधियों ने व्यवसायी भाइयों के साथ मारपीट करते हुए ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। इस घटना में दोनों भाई जख्मी हो गए। घटना शुक्रवार रात करीब 9 बजे की है। इस गोलीबारी का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि अपराधी बेखौफ होकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहे हैं।

इस गोलीबारी के दौरान घायलों में हिसुआ दरबार निवासी स्व. आनंद प्रकाश प्रकाश लाल के पुत्र नीरज प्रकाश लाल और उनके भाई नवीन कुमार हैं। एक गोली नीरज के सिर को छूते हुए निकल गई। दोनों के घायल होने के बाद बाइक सवार अपराधी भाग निकले। करीब 6 राउंड गोली चलाए जाने की बात सामने आ रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एंबुलेंस में 4 लोग थे, गैंगरेप पीड़िता का दावा; पुलिस बोली- 2 के ही सबूत मिले

घटनास्थल से दो खोखा, दो पिलेट, एक जिन्दा कारतूस और एक हेलमेट बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर जांच-पड़ताल की गई है। मौके से 2 खोखा,दो पिलेट, ऑटोमैटिक सेमी पिस्टल का एक कारतूस बरामद हुआ है। अपराधियों की पहचान की जा रही है। घटना में शामिल सभी अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना के होटल में सेक्स रैकेट, एजेंट लाते थे ग्राहक; नाबालिगों से भी जिस्मफरोशी
ये भी पढ़ें:पटना के होटल में लड़की से रेप, बहन ने बिस्तर पर देखा खून तो उजागर हुई हैवानियत

सतर्कता से बच गई जान

घायल नीरज प्रकाश लाल ने बताया कि घर में बने ऑफिस को बंद कर बरामदे से होते हुए अपने घर जा रहे थे। तभी दो अपाची बाइक पर सवार छह युवक उनकी बालाजी सेल्स हार्डवेयर एवं इलेक्ट्रिक दुकान पर पहुंचे और दो स्वीच की मांग की। इसके बाद उन्होंने पूछा कि किस प्रकार का स्वीच चाहिए। लेकिन वे कुछ बताने को तैयार नहीं थे और किसी भी प्रकार का स्वीच देने के लिए बोल रहे थे। महज दो स्वीच लेने के लिए छह युवकों के पहुंचने पर उन्हें शक हुआ।

लिहाजा उन्होंने कहा कि व्यापार का समय खत्म हो गया है और दुकान बंद कर दी गई है। इसलिए अगले दिन स्वीच ले लें। तब उन युवकों ने बहस करना शुरू कर दिया और हेलमेट से चेहरे पर हमला कर दिया। इसी बीच एक अन्य अपराधी ने पिस्टल निकाली और गोली चलानी शुरू कर दी। गोली सिर को छूते हुए निकल गई और वे जख्मी हो गए। गोली की आवाज सुनकर नवीन कुमार लाल आए,अपराधियों ने उनके साथ भी मारपीट की और भाग निकले।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली के नाम पर कैसे हो रही ठगी, आप भी रहें सावधान
ये भी पढ़ें:दक्षिण के मुकाबले उत्तर बिहार में अधिक होगी बारिश, पटना में कैसे रहेगा मौसम
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।