heavy rain in araria kishanganj supaul east bihar lightning strike in patna imd weather report Bihar Weather: घर से छाता लेकर ही निकलें, दक्षिण के मुकाबले उत्तर बिहार में अधिक होगी बारिश, ; पटना में कैसे रहेगा मौसम, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Weather: घर से छाता लेकर ही निकलें, दक्षिण के मुकाबले उत्तर बिहार में अधिक होगी बारिश, ; पटना में कैसे रहेगा मौसम

Bihar Weather: बिहार के पूर्वी और उत्तर मध्य भागों के जिलों के एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने को लेकर येलो अलर्ट है। दक्षिण बिहार के मुकाबले उत्तर बिहार में अधिक बारिश होगी।

Sun, 27 July 2025 05:34 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share
Bihar Weather: घर से छाता लेकर ही निकलें, दक्षिण के मुकाबले उत्तर बिहार में अधिक होगी बारिश, ; पटना में कैसे रहेगा मौसम

Bihar Weather: बिहार में आज भी ठनका व बिजली गिरने के साथ ही बारिश के आसार है। वहीं अररिया, किशनगंज और सुपौल जिले के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। इसके साथ ही बिहार के पूर्वी और उत्तर मध्य भागों के जिलों के एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने को लेकर येलो अलर्ट है। दक्षिण बिहार के मुकाबले उत्तर बिहार में अधिक बारिश होगी।

वहीं, मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार शनिवार को पटना सहित राज्यभर में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश हुई। मधुबनी में 52 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। वहीं राज्य में बारिश होने और बादल छाए रहने के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट आई और न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई। प्रदेश का सबसे अधिक तापमान 36 डिग्री सेल्सियस वाल्मीकि नगर व डेहरी में और सबसे कम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस सहरसा के अगवानपुर में दर्ज किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में SIR का पहला चरण पूरा, 7 करोड़ से ज्यादा फॉर्म जमा; 65 लाख नाम कटेंगे

पटना में आज भी बारिश के आसार

पटना में रविवार को बादल छाया रहेगा। इस दौरान एक-दो जगहों पर बिजली व ठनका गिरने के साथ ही बारिश होने की संभावना है। वहीं शनिवार को दिनभर राजधानी के अलग-अलग इलाकों में बूंदाबांदी और हल्के स्तर की बारिश होती रही।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हनुमान बनने की क्या मजबूरी है, अफसोस जताने से कुछ नहीं होगा;चिराग पर बोल तेजस्वी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।