seventeen year old girl raped in patna buddha colony hotel sister found blood on bed पटना के होटल में 17 साल की लड़की से 2 बच्चों के पिता ने किया रेप, बहन ने बिस्तर पर देखा खून तो उजागर हुई हैवानियत, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना के होटल में 17 साल की लड़की से 2 बच्चों के पिता ने किया रेप, बहन ने बिस्तर पर देखा खून तो उजागर हुई हैवानियत

पीड़िता वीरेंद्र के दफ्तर में ही टेली कॉलर का काम करती है। वह पटना में बहन के साथ किराये के मकान में रहती है। एफएसएल की टीम होटल के उस कमरे में पहुंची, जहां घटना हुई थी। वहां से जरूरी साक्ष्य इकट्ठा किए गए हैं।

Sun, 27 July 2025 06:52 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, पटना
share
पटना के होटल में 17 साल की लड़की से 2 बच्चों के पिता ने किया रेप, बहन ने बिस्तर पर देखा खून तो उजागर हुई हैवानियत

पटना में दो बच्चों के पिता ने दफ्तर में काम करने वाली 17 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म किया। इसके बाद नाबालिग की तबीयत बिगड़ गई, जिसे पीएमसीएच में भर्ती कराया गया। घटना बुद्धा कॉलोनी थाने के एक होटल में बीते शुक्रवार की सुबह हुई। इसकी सूचना पुलिस को रात में दी गई। इस बाबत हाउसकीपिंग आउटसोर्सिंग का दफ्तर चलाने वाले वीरेंद्र चौधरी पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है।

मधुबनी निवासी आरोपित को पुलिस ने घटना के कुछ घंटे के बाद बाइपास इलाके से गिरफ्तार कर लिया। वह शादीशुदा और दो बच्चों का पिता है। पीड़िता वीरेंद्र के दफ्तर में ही टेली कॉलर का काम करती है। वह पटना में बहन के साथ किराये के मकान में रहती है। एफएसएल की टीम होटल के उस कमरे में पहुंची, जहां घटना हुई थी। वहां से जरूरी साक्ष्य इकट्ठा किए गए हैं। होटल कर्मी से भी पुलिस ने पूछताछ की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दक्षिण के मुकाबले उत्तर बिहार में अधिक होगी बारिश, ;पटना में कैसे रहेगा मौसम

घर पर तबीयत बिगड़ी तो पीड़िता ने बहन को दी जानकारी

26 जून को नाबालिग ने आरोपित के दफ्तर में टेली कॉलर का काम शुरू किया था। इसके बाद वीरेंद्र उसे अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा देने लगा। बहला-फुसलाकर उसने नाबालिग को शुक्रवार दोपहर होटल में चलने को कहा। वह उसे बुद्धा कॉलोनी स्थित एक होटल ले गया। वहां पहचान पत्र भी दिया। होटल प्रबंधन को उसने कहा कि वे दोनों पति-पत्नी हैं। आरोपित नाबालिग के साथ कमरे में चार घंटे तक रहा। इसके बाद दोनों निकल गए।

वीरेंद्र ने 12 घंटे तक होटल में रुकने की बात वहां के मैनेजर को बताई थी। इधर, शाम करीब छह बजे पीड़िता घर पहुंची। तबीयत ठीक नहीं होने के कारण वह कमरे में चली गई। रात 10 बजे बहन उसे खाना खिलाने के लिए जगाने गई तो उसने बिस्तर पर खून देखा। यह देख वह घबरा गई। उसने पीड़िता से पूछा तो उसने आपबीती बता दी। पीड़िता ने कहा कि होटल में ही उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद वीरेंद्र ने उसे दवा दी, जब तबीयत ठीक नहीं हुई तो उसे घर भेज दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में SIR का पहला चरण पूरा, 7 करोड़ से ज्यादा फॉर्म जमा; 65 लाख नाम कटेंगे

बहन ने पुलिस को दी सूचना

यह सब कुछ जानने के बाद पीड़िता की बहन ने पुलिस को सूचना दी। फिर वह उसे लेकर पीएमसीएच पहुंच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। पुलिस ने आरोपित की तलाश में बोरिंग कैनाल रोड में दबिश दी, लेकिन जांच में पता चला कि वह बाइपास इलाके में है। फिर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रेप पीड़िता का केस नहीं किया दर्ज, कंकड़बाग थाने के थानेदार पर ऐक्शन
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।