cyber fraud on the name of 125 unit free electricity in bihar be alert बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली के नाम पर कैसे हो रही ठगी, आप भी रहें सावधान, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली के नाम पर कैसे हो रही ठगी, आप भी रहें सावधान

यदि इस प्रकार का कोई फोन आपके पास आता है तो सावधान हो जाए। फोन करने वाले साइबर ठग हो सकते हैं। उनके भेजे किसी भी लिंक पर क्लिक ना करें और ना ही निजी जानकारी उनसे साझा करें।

Sun, 27 July 2025 07:55 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, पटना
share
बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली के नाम पर कैसे हो रही ठगी, आप भी रहें सावधान

बिहार सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा के बाद साइबर ठगों ने इस बहाने से लोगों से ठगी करनी शुरू कर दी है। ठग मुफ्त बिजली के लिए रजिस्ट्रेशन के नाम पर लोगों को फोन कर रहे हैं। बाद में एपीके फाइल भेज पीड़ित का मोबाइल हैक कर उनके खाते से रुपये उड़ा ले रहे हैं। पटना में साइबर थाने में मुफ्त बिजली के नाम पर दो लोगों ने ठगी की शिकायत दर्ज कराई है। ठगों ने उनसे दो लाख रुपये ठग लिए।

साइबर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। साइबर ठग इससे पहले स्मार्ट मीटर रिचार्ज के नाम पर लोगों को फोन कर उनसे ठगी कर रहे थे। साइबर थाना प्रभारी नीतीश चंद्र धारिया ने कहा कि साइबर अपराधी मुफ्त बिजली के नाम पर फोन कर लोगों से ठगी कर रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दक्षिण के मुकाबले उत्तर बिहार में अधिक होगी बारिश, पटना में कैसे रहेगा मौसम
ये भी पढ़ें:पटना के होटल में लड़की से रेप, बहन ने बिस्तर पर देखा खून तो उजागर हुई हैवानियत

यदि इस प्रकार का कोई फोन आपके पास आता है तो सावधान हो जाए। फोन करने वाले साइबर ठग हो सकते हैं। उनके भेजे किसी भी लिंक पर क्लिक ना करें और ना ही निजी जानकारी उनसे साझा करें। मुफ्त बिजली के लिए उपभोक्ताओं को रजिस्ट्रेशन कराने की कोई जरूरत नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना के होटल में सेक्स रैकेट, एजेंट लाते थे ग्राहक; नाबालिगों से भी जिस्मफरोशी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।