sex racket in patna kankarbagh hotel agents brought customers minor girl also involved in prostitution पटना के होटल में सेक्स रैकेट, एजेंट लाते थे ग्राहक; नाबालिग लड़कियों से भी जिस्मफरोशी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना के होटल में सेक्स रैकेट, एजेंट लाते थे ग्राहक; नाबालिग लड़कियों से भी जिस्मफरोशी

लड़कियों ने पुलिस को बताया कि रुपये का लालच देकर होटल में उनसे धंधा कराया जा रहा था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि होटल को छह महीना पहले लीज पर लिया गया था और दो महीने से वहां देह व्यापार का धंधा चल रहा था।

Sun, 27 July 2025 07:24 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, वरीय संवाददाता, पटना
share
पटना के होटल में सेक्स रैकेट, एजेंट लाते थे ग्राहक; नाबालिग लड़कियों से भी जिस्मफरोशी

पटना में सेक्स रैकेट के गंदे खेल का भंडाफोड़ हुआ है। पटना के चिरैयाटांड़ स्थित कृष्णा होटल में दो माह से जिस्मफरोशी का यह गंदा धंधा चल रहा था। कंकड़बाग पुलिस ने होटल में छापा मारकर वहां से देह व्यापार में झोंकी गई दो नाबालिग सहित छह लड़कियां को मुक्त कराया। लड़कियां बिहार और यूपी के अलग-अलग जिलों की हैं।

इस मामले में कंकड़बाग पुलिस ने होटल के दो मैनेजर सुपौल निवासी चंदन कुमार और दनियावां के पंकज कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। लड़कियों ने पुलिस को बताया कि रुपये का लालच देकर होटल में उनसे धंधा कराया जा रहा था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि होटल को छह महीना पहले लीज पर लिया गया था और दो महीने से वहां देह व्यापार का धंधा चल रहा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना के होटल में लड़की से रेप, बहन ने बिस्तर पर देखा खून तो उजागर हुई हैवानियत
ये भी पढ़ें:दक्षिण के मुकाबले उत्तर बिहार में अधिक होगी बारिश, ;पटना में कैसे रहेगा मौसम

होटल मालिक और मैनेजर एजेंट की मदद से होटल में ग्राहक बुलाते थे। बाद में लड़कियों को उनके पास भेजा जाता था। आरोपितों के खिलाफ पॉक्सो और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। डीएसपी सदर-1 अभिनव ने बताया कि फिलहाल होटल का मालिक, एक मैनेजर और एजेंट फरार हैं। पुलिस उनकी सहित गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में SIR का पहला चरण पूरा, 7 करोड़ से ज्यादा फॉर्म जमा; 65 लाख नाम कटेंगे
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।