major lapse occurred in CM Nitish Kumar security unknown man approached him without checking in Patna सीएम नीतीश की सुरक्षा में भारी चूक; बगैर जांच करीब पहुंच गया अनजान शख्स; सिक्योरिटी ने दबोचा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

सीएम नीतीश की सुरक्षा में भारी चूक; बगैर जांच करीब पहुंच गया अनजान शख्स; सिक्योरिटी ने दबोचा

सीएम सीढ़ी से उतर रहे थे कि एक व्यक्ति उनके बिल्कुल करीब पहुंच गया। सुरक्षाकर्मियों को जैसे ही इसका एहसास हुआ कि दौड़कर उस व्यक्ति को हटाया और पकड़कर अपने साथ ले गए।

Thu, 2 Oct 2025 02:00 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
सीएम नीतीश की सुरक्षा में भारी चूक; बगैर जांच करीब पहुंच गया अनजान शख्स; सिक्योरिटी ने दबोचा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक उस समय उजागर हो गई जब एक अनजान व्यक्ति बगैर सुरक्षा जांच के उनके बिल्कुल करीब पहुंच गया। वह नीतीश कुमार के हाथ में एक कागज पकड़ाने लगा तब इसका एहसास हुआ। दौड़कर सुरक्षा कर्मियों ने उसे दबोच लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। घटना उस समय की है जब सीएम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे।

गुरुवार को सीएम पटना गांधी मैदान में पहुंचे थे। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर उनकी जयंती के मौके पर पुष्पांजली की। बारिश में पहुंचे नीतीश कुमार ने पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री को भी श्रद्धांजलि दी। सीएम सीढ़ी से उतर रहे थे कि एक व्यक्ति उनके बिल्कुल करीब पहुंच गया। उसके हाथ में एक पीला इनवेलप था। एक कागज निकालकर वह शख्स सीएम को देने लगा। मुख्यमंत्री कुछ देर रुके और आगे निकल गए। सुरक्षाकर्मियों को जैसे ही इसका एहसास हुआ कि दौड़कर उस व्यक्ति को हटाया और पकड़कर अपने साथ ले गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की आज जयंती, नीतीश ने किया माल्यर्पण

इस घटना से सुरक्षा एजेंसियों और स्थानीय पुलिस पर गंभीर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री को जेड-प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है। कोई अनजान व्यक्ति बिना जांच के सीएम के इतने पास कैसे पहुं गया। कहा जा रहा था कि कार्यक्रम स्थल पर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम थे। पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मी और सादी वर्दी में सुरक्षाकर्मी लगाए गए थे। इसके बावजूद एक अनजान शख्स का मुख्यमंत्री के इतने नजदीक पहुँच जाना सवाल खड़े करता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विजयादशमी पर CM नीतीश ने बिहार वासियों को दी बधाई, लालू ने दशहरा पर किया ट्वीट

पकड़े गए व्यक्ति से सुरक्षाकर्मियों द्वारा पूछताछ की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि वह कौन है और किस उद्देश्य से मुख्यमंत्री के पास पहुंचा था। इस घटना ने एक बार फिर वीआईपी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं। यह ताल मेल में कमी को भी दर्शाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में CM नीतीश ने रबी महा अभियान का किया आगाज, किसानों होंगे जागरुक
ये भी पढ़ें:सीएम नीतीश के मंत्री के बेटे को फोन कर मांगी रंगदारी, जान से मारने की धमकी
ये भी पढ़ें:बिहार चुनाव से पहले नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, 55 इंस्पेक्टर DSP बने
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।