bihar chief minister nitish kumar launch rabi maha abhiyan for awarness of farmers बिहार में CM नीतीश ने रबी महा अभियान का किया आगाज, किसानों को जागरुक करने का प्लान, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में CM नीतीश ने रबी महा अभियान का किया आगाज, किसानों को जागरुक करने का प्लान

इस महा अभियान में सभी कृषि विज्ञान केन्द्रों के वैज्ञानिक और विभाग के सभी कृषि प्रसार कर्मी सम्मलित होंगे। इसके माध्यम से किसानों को कृषि संबंधी तकनीकी प्रशिक्षण देते हुए कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी।

Wed, 1 Oct 2025 01:51 PMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, पटना
share
बिहार में CM नीतीश ने रबी महा अभियान का किया आगाज, किसानों को जागरुक करने का प्लान

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को एक अणे मार्ग से वासंतिक(रबी) महाअभियान (2025-26) का शुभारंभ किया। इस अवसर पर किसान जागरुकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। सभी 38 जिलों के लिए एलईडी युक्त प्रचार वाहनों को सभी पंचायतों में किसानों को जागरूक करने के लिए रवाना किया गया है।

रबी-2025 की सफलता के लिये रबी महा अभियान की शुरूआत की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा रबी मौसम में फसलों के उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाने के लिये कई कार्यक्रमों का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस महा अभियान में सभी कृषि विज्ञान केन्द्रों के वैज्ञानिक और विभाग के सभी कृषि प्रसार कर्मी सम्मलित होंगे। इसके माध्यम से किसानों को कृषि संबंधी तकनीकी प्रशिक्षण देते हुए कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दो बार जीते लालू, राबड़ी गईं थी हार; हरि और हर की भूमि पर RJD-BJP में जंग जोरदार

साथ ही कृषि विभाग की योजनाओं का प्रचार-प्रसार तथा विभिन्न उपादानों का वितरण पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित किया जायेगा। लाभार्थी किसान को कृषि की उन्नत तकनीक एवं विभागीय योजना अन्तर्गत अनुदान के संबंध में विशेषज्ञों द्वारा जानकारी एवं प्रशिक्षण दी जाएगी। इसके अतिरिक्त किसानों के बीच विभिन्न योजनाओं के तहत अनुदानित दर पर उपादान का वितरण भी किया जायेगा। किसानों को प्रमाणित बीज विभाग द्वारा रबी अभियान के दौरान उपलब्ध कराया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रेमी के प्यार में पत्नी ने पति को मार बरामदे में टांगा, बिहार की रेशमा फरार
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।