cm nitish kumar garlanding statue of mahatma gandhi and Late Lal Bahadur Shastri in patna महात्मा गांधी और भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की आज जयंती, सीएम नीतीश ने किया माल्यार्पण, Bihar Hindi News - Hindustan
More

महात्मा गांधी और भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की आज जयंती, सीएम नीतीश ने किया माल्यार्पण

इधर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पूरे हर्ष एवं उल्लास के साथ मनायी गयी। साथ ही उनकी जीवनी से प्रेरणा लेकर राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। शास्त्रीनगर पार्क में राजकीय जयंती समारोह का आयोजन किया गया।

Thu, 2 Oct 2025 01:47 PMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
महात्मा गांधी और भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की आज जयंती, सीएम नीतीश ने किया माल्यार्पण

देशभर में आज दशहरा की धूम है। आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती भी है। इसके अलावा आज ही पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. लाल बहादुर शास्त्री जी की भी जयंती है। पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर गांधी मैदान जाकर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया। बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने भी गांधी मैदान स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की विशाल आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके व्यक्त्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण किया। मुख्यमंत्री ने उनके आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प भी लिया।

इधर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पूरे हर्ष एवं उल्लास के साथ मनायी गयी। साथ ही उनकी जीवनी से प्रेरणा लेकर राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। शास्त्रीनगर पार्क में राजकीय जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शास्त्रीनगर पार्क में स्थापित स्व. लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।