Nitish kumar government promote 55 inspectors as dsp before bihar elections बिहार चुनाव से पहले नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, 55 इंस्पेक्टर DSP बने, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार चुनाव से पहले नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, 55 इंस्पेक्टर DSP बने

जिन पुलिसकर्मियों का प्रमोशन हुआ है उनमें - सत्येंद्र प्रसाद सिंह, राजेश कुमार मंडल, सुबोध कुमार सिंह, नित्यानंद चौहान, जयप्रकाश सिंह, मंजू कुमारी, सुशील कुमार, अभय कुमार, अशोक कुमार, प्रताप सिंह, निगम कुमार वर्मा, सत्येंद्र कुमार मिश्र समेत कई नाम हैं। 

Wed, 1 Oct 2025 09:21 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
बिहार चुनाव से पहले नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, 55 इंस्पेक्टर DSP बने

बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। बिहार चुनाव से पहले सीएम नीतीश कुमार की सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। नीतीश सरकार ने 55 पुलिस निरीक्षक (इंस्पेक्टर) को पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) में पदोन्नति दी है। अस्थायी स्थानापन्न कार्यकारी व्यवस्था के तहत उनको पुलिस उपाधीक्षक (मूल कोटि) में अस्थायी स्थानापन्न कार्यकारी का प्रभार सौंपा गया है। गृह विभाग (आरक्षी) शाखा ने मंगलवार को इससे संबंधित अधिसूचना जारी की।

जिन पुलिस निरीक्षक को डीएसपी में प्रोन्नति मिली है, उनमें आशुतोष कुमार, मो. नैयर एजाज अहमद, राजेश कुमार राय, ललन कुमार, कृपालचंद्र जायसवाल, राजीव कुमार लाल, नीरज कुमार पंजियार, अब्दुल गफ्फार, जयशंकर मिश्र, संजय कुमार सिंह, तारकेश्वर नाथ तिवारी, सुजय विद्यार्थी, मनीष कुमार, संजय कुमार सिंह, विलास पासवान शामिल हैं।

इनके अलावा लालबिहारी पासवान, रजनीश कुमार, राजेश कुमार, रणजीत कुमार निराला, देवकिशोर प्रसाद, संजय कुमार, आसिफ इकबाल मेंहदी, रामलखन पंडित, निर्मल कुमार, आदित्य कुमार, अशोक कुमार, मो इरशाद आलम, सतीश चंद्र माधव प्रसाद राय, विनोद पीटर, कमलेश्वर मिश्रा, अखिलेश कुमार, प्रशांत कुमार, विजय कुमार यादव, संजय कुमार टू, मो. खलीकुज्जमां, मुस्तफा कमाल कैसर को भी पदोन्नति मिली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के 34 जिलों में घट गई वोटरों की संख्या, इन जिलों में मतदाता बढ़े

वहीं, संजय कुमार झा, सत्येंद्र प्रसाद सिंह, राजेश कुमार मंडल, सुबोध कुमार सिंह, नित्यानंद चौहान, जयप्रकाश सिंह, मंजू कुमारी, सुशील कुमार, अभय कुमार, अशोक कुमार, प्रताप सिंह, निगम कुमार वर्मा, सत्येंद्र कुमार मिश्र, गोपाल प्रसाद और मो अली साबरी भी डीएसपी बनाए गए हैं। इनके अलावा चार आशु निरीक्षक परवेजुल बारी, अशोक कुमार प्रसाद, अशोक कुमार सिंह और रामसेवक तांती को आशु उपाधीक्षक में प्रोन्नति मिली है। विभाग ने उक्त पुलिस पदाधिकारियों के वर्तमान धारित पद को अगले आदेश तक पुलिस उपाधीक्षक (मूल कोटि) में उत्क्रमित कर दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार चुनाव: 85 पार बुजुर्ग और दिव्यांग पोस्टल बैलेट से डालेंगे वोट
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।