सीएम नीतीश के मंत्री के बेटे को फोन कर मांगी रंगदारी, जान से मारने की धमकी
कृष्ण मुरारी ने बताया कि वह मंगलवार की रात अपने गोबरसही स्थित आवास पर ही थे। इस बीच रात के 9.53 मिनट पर एक अपरिचित नंबर से कॉल आयी। रिसीव करने पर रंगदारी मांगी। कॉल आने के बाद से वे भयभीत हैं। पुलिस को इसकी लिखित शिकायत की है।

बिहार में अपराधियों के हौसले पस्त नहीं हो रहे हैं। अब बदमाशों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक मंत्री के बेटे के मोबाइल पर फोन कर रंगदारी की डिमांड कर दी है। बिहार सरकार के पंचाय तीराज विभाग के मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता के बेटे कृष्ण मुरारी उर्फ मुरली के मोबाइल पर कॉल कर दस लाख रुपये रंगदारी मांगी गई है। कॉल करने वाले ने एक सप्ताह के अंदर रकम नहीं देने पर जान से मार देने की धमकी दी है। रंगदारी की कॉल मंगलवार की रात 9.53 बजे आई थी।
मामले में मंत्री के पुत्र ने सदर थाने में मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ एफआईआर के लिए आवेदन दिया है। ट्रू-कॉलर पर मोबाइल नंबर धारक का नाम दीपक महतो मिस्त्री दिखा रहा है। हालांकि, पुलिस मोबाइल का कैफ निकलवाने की प्रक्रिया के साथ कॉलर का टावर लोकेशन निकाले में जुटी है।

साइन इन