Mahagathbandhan will make public opinion its agenda RJD launches Tejaswi Digital Force portal जनता की राय को एजेंडा बनाएगा महागठबंधन! आरजेडी ने लॉन्च किया 'तेजस्वी डिजिटल फोर्स' पोर्टल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

जनता की राय को एजेंडा बनाएगा महागठबंधन! आरजेडी ने लॉन्च किया 'तेजस्वी डिजिटल फोर्स' पोर्टल

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने सोमवार को 'तेजस्वी डिजिटल फोर्स' पोर्टल लॉन्च किया है। इस मौके पर तेजस्वी यादव ने कहा कि जो बिहार का विकास चाहते हैं, बिहार में बदलाव चाहते हैं, वो इस पोर्टल से जुड़ेंगे और अपनी राय रख सकेंगे। लोगों से मिली राय को इंडिया गठबंधन अपने एजेंडा में शामिल करेगी।

Mon, 16 June 2025 03:27 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
जनता की राय को एजेंडा बनाएगा महागठबंधन! आरजेडी ने लॉन्च किया 'तेजस्वी डिजिटल फोर्स' पोर्टल

पटना में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक पोर्टल लॉन्च किया। जिसे ‘तेजस्वी डिजिटल फोर्स’ नाम दिया गया है। अपने सरकारी आवास एक पोलो रोड में तेजस्वी ने पोर्टल की लॉन्चिंग पर कहा कि जो बिहार का विकास चाहते हैं, बिहार में बदलाव चाहते हैं, वो इस पोर्टल से जुड़ेंगे और अपनी राय रख सकेंगे। लोगों से मिली राय को इंडिया गठबंधन अपने एजेंडा में शामिल करेगी, साथ ही चुनावी मैदान में लेकर जाएंगे।

तेजस्वी ने इस दौरान कैसे इस पोर्टल से आम लोग जुड़ सकते हैं, इसकी भी जानकारी दी। उन्होने कहा कि इस पोर्टल से वॉलंटियर ऑनलाइन काम कर करेंगे, जो हमारी योजनाएं हैं, उनको जन-जन पहुंचाएंगे, और हमारे साथ जुड़ कर नया बिहार बनाएंगे। तेजस्वी डिजिटल फोर्स नाम के पोर्टल से फेसबुक आईडी, ट्विटर आईडी, जीमेल आईडी से लॉगिन कर सकते हैं। एक फोटो और सामान्य जानकारी देनी होगी। जिसमें जन्मतिथि, किस लोकसभा-विधानसभा क्षेत्र से हैं आदि सूचनाएं शामिल होंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जमाई आयोग बना दें, ताकि सभी दामादों…नीतीश सरकार के कमीशन गठन पर तेजस्वी का तंज
ये भी पढ़ें:100 परसेंट डोमिसाइल, बिहार के बाहर वालों को सरकारी नौकरी नहीं; तेजस्वी का ऐलान
ये भी पढ़ें:पहली बार किसी पार्टी ने अति पिछड़ा को बनाया अध्यक्ष, तेजस्वी यादव ने किया दावा

इसके पहले तेजस्वी यादव ने कहा कि हम लोगों के पास नया बिहार बनाने का बड़ा विजन है। हम लोग नए लोग हैं, जो जनता के मुद्दे हैं। हम उनकी आवाज बनेंगे। इस बार बिहार की जनता नई सरकार चुनेगी, जिसके पास विजन है। हमें इस बात की पीड़ा होती है, कि हमारा राज्य सबसे ज्यादा गरीब है, और बिहार में उद्योग नहीं है।

साथ ही नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अभी तक मेरी चिट्ठी का जवाब नहीं मिला है। पत्र सीएम आवास पहुंच तो गया है, इसकी रिसीविंग मिली है। लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तक पहुंचा कि नहीं ये पता नहीं चल सका है। क्या फिर डीके बॉस ने कोई खेला कर दिया। यानि कि जो आरेप हम लगा रहे हैं, वो सत्य हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लालू पर आंबेडर के अपमान के आरोप को तेजस्वी ने नकारा, कहा-BJP को उनसे सीखना चाहिए
ये भी पढ़ें:पाल महासम्मेलन के मंच पर भेड़ घुमाने लगे तेजस्वी, फिर राबड़ी आवास ले गए
ये भी पढ़ें:सहनी ने तेजस्वी के सामने उठाया सीटों का मुद्दा, CPI ने की माले की शिकायत कर दी

आपको बता दें तेजस्वी यादव ने अपने पत्र में लिखा था कि आरक्षण के दायरे को 85% तक बढ़ाया जाए और इसे 9वीं अनुसूची में डाला जाए। पत्र में यह भी लिखा है कि इसे लागू करने के लिए एक सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए। तेजस्वी यादव ने अपने पत्र में कहा है कि एक दिन का विधानमंडल का विशेष सत्र भी बुलाया जाए और इसे पारित किया जाए।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।