tejashwi yadav share photos of mangani lal mandal and claims first time in bihar rjd make backward class man president पहली बार किसी पार्टी ने अति पिछड़ा को बनाया अध्यक्ष, मंगनी लाल मंडल के साथ तस्वीरें पोस्ट कर तेजस्वी का दावा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पहली बार किसी पार्टी ने अति पिछड़ा को बनाया अध्यक्ष, मंगनी लाल मंडल के साथ तस्वीरें पोस्ट कर तेजस्वी का दावा

राजद नेता तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा कि बिहार में किसी भी पार्टी द्वारा प्रथम बार “अतिपिछड़ा वर्ग” से प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। राजद से अनुसूचित जाति वर्ग, मुस्लिम वर्ग, पिछड़ा वर्ग एवं अगड़ा वर्ग से पूर्व में प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं।

Mon, 16 June 2025 12:01 PMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
पहली बार किसी पार्टी ने अति पिछड़ा को बनाया अध्यक्ष, मंगनी लाल मंडल के साथ तस्वीरें पोस्ट कर तेजस्वी का दावा

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल ने अपना नया प्रदेश अध्यक्ष चुन लिया है। मंगनी लाल मंडल राष्ट्रीय जनता दल के नए बिहार प्रदेश अध्यक्ष बने हैं। मंगनी लाल मंडल के नए बिहार अध्यक्ष चुने जाने के बाद बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उनके साथ अपनी कुछ तस्वीरें एक्स पर शेयर की हैं। मंगनी लाल मंडल को बधाई देते हुए तेजस्वी यादव ने बताया है कि बिहार में यह पहला मौका है जब किसी अति पिछड़ा वर्ग से आने वाले शख्स को किसी भी राजनीतिक पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बनाया है।

तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा, 'बिहार में किसी भी पार्टी द्वारा प्रथम बार “अतिपिछड़ा वर्ग” से प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। राजद से अनुसूचित जाति वर्ग, मुस्लिम वर्ग, पिछड़ा वर्ग एवं अगड़ा वर्ग से पूर्व में प्रदेश अध्यक्ष रह चुके है। अब अतिपिछड़ा वर्ग से संबंध रखने वाले वरिष्ठ एवं अनुभवी समाजवादी नेता आदरणीय मंगनीलाल मंडल जी को अध्यक्ष बनाया गया है। सर्वप्रथम किसी अतिपिछड़ा को प्रदेश अध्यक्ष बनाने का गौरव राजद को ही हासिल हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:BJP सांसद अशोक यादव का बेटा कहां गायब? मंत्री-MLA के बेटे पहले भी लापता हुए हैं

सनद रहे, देश में राजद ही सर्वप्रथम एवं अकेली ऐसी पार्टी है जिसने अपने संगठन में दलितों और अतिपिछड़ों के लिए आरक्षण लागू किया हुआ है। हम जुबानी खर्च नहीं करते बल्कि वास्तव में सामाजिक न्याय की अवधारणा को धरातल पर उतारते है। हमें आशा ही नहीं पूर्व विश्वास है कि मंगनीलाल मंडल जी के नेतृत्व में प्रदेश राजद नई उचाईयों को छुएगा।'

19 जून को मंगनी लाल मंडल की ताजपोशी

बहरहाल आपको बता दें कि इससे पहले रविवार को प्रदेश राजद कार्यालय में राज्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. तनवीर हसन, सहायक निर्वाचन पदाधिकारी ई. अशोक यादव, देव किशुन ठाकुर और सारिका पासवान ने मंगनी लाल मंडल के निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा की। हालांकि, 19 जून को ज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में इनकी प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर ताजपोशी की जाएगी।

प्रदेश अध्यक्ष के निर्विरोध निर्वाचित होने पर राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव, पूर्व मंत्री प्रो. चन्द्रशेखर, राजेन्द्र राम, एजाज अहमद, मुकुन्द सिंह, मदन शर्मा, बल्ली यादव, भाई अरुण कुमार, राजेश यादव सहित अन्य नेताओं ने मंगनी लाल मंडल का स्वागत किया। मौके पर प्रदेश राजद अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने कहा कि संगठन के माध्यम से कार्यकर्ताओं को जोड़ने और पार्टी के स्तर से सभी को मान-सम्मान देने का कार्य करूंगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:RJD के नए प्रदेश अध्यक्ष बने मंगनी लाल मंडल; 19 जून को ताजपोशी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।