Make a Jamai Commission so that all sons in law Tejashwi takes jibe at formation of commissions by the Nitish government जमाई आयोग बना दें, ताकि सभी दामादों... नीतीश सरकार के कमीशन गठन पर तेजस्वी का तंज, Bihar Hindi News - Hindustan
More

जमाई आयोग बना दें, ताकि सभी दामादों... नीतीश सरकार के कमीशन गठन पर तेजस्वी का तंज

नीतीश सरकार द्वार हाल के दिनों में गठित किए गए आयोगों पर पर सवाल उठाते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि ‘सरकार को एक समर्पित जमाई आयोग बना देना चाहिए. ताकि सभी के दामादों को एडजस्ट किया जा सके। एक स्पेशल अरेजमेंट आयोग भी बना देना चाहिए’

Sun, 15 June 2025 04:36 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
जमाई आयोग बना दें, ताकि सभी दामादों... नीतीश सरकार के कमीशन गठन पर तेजस्वी का तंज

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने रविवार को राजद प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होने कहा ‘सरकार को एक समर्पित जमाई आयोग बना देना चाहिए. ताकि सभी के दामादों को एडजस्ट किया जा सके। एक स्पेशल अरेजमेंट आयोग भी बना देना चाहिए’। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि हाल में गठित हुए आयोगों में एनडीए गठबंधन में शामिल दलों के नेताओं के रिश्तेदारों को जगह दी गई है। तेजस्वी ने कहा कि क्या जदयू और भाजपा में कोई पढ़ी लिखी महिला कार्यकर्ता नहीं थी, जो एक रिटायर्ड अधिकारी की पत्नी को महिला आयोग का सदस्य बना दिया गया।

तेजस्वी ने कहा कि जदयू नेता की दो बेटियों को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों के पैनल में शामिल किया गया। साथ ही उन्होने 5 सवाल भी पूछे, सरकार बताए कि कितने सरकारी अधिकारियों की पत्नी को नौकरी दी गई? कितने के बेटा-बेटी कंसलटेंसी फर्म बनाकर सरकारी विभागों में काम दे रखा है? अधिकारियों का विदेशों में कितना निवेश है? जमीन में अधिकारियों ने कितना पैसा लगा रखा है?

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सरकार बनी तो बनेगा चरवाहा आयोग, बिहार चुनाव से पहले तेजस्वी यादव का वादा
ये भी पढ़ें:लालू पर आंबेडर के अपमान के आरोप को तेजस्वी ने नकारा, कहा-BJP को उनसे सीखना चाहिए
ये भी पढ़ें:हेडमास्टर मत बनिए, पप्पू यादव ने तेजस्वी को दी नसीहत- सिर्फ अपना देखिए

तेजस्वी ने आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। अपराधी बेलगाम हैं और भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार की जड़ें मुख्यमंत्री आवास तक पहुंच गई हैं। तेजस्वी ने कहा कि नीतीश की जेडीयू भुंजा लोगों को वोट बैंक के लिए लोगों का इस्तेमाल तो करती है, लेकिन उनकी समस्याओं की कोई चिंता नहीं।

सरकार में रिटायर्ड अधिकारी हावी हैं जो चढ़ावा लेकर मनचाही पोस्टिंग दिलवाते हैं। तेजस्वी ने यह भी दावा किया कि मुख्य सचिव ने कई बार जनप्रतिनिधियों की शिकायतों पर कार्रवाई के लिए पत्र लिखा, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे अधिकारियों का हौसला बढ़ गया है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।