Tejashwi started walking sheep on the stage of Pal Mahasammelan then took him to Rabri residence पाल महासम्मेलन के मंच पर भेड़ घुमाने लगे तेजस्वी, फिर राबड़ी आवास ले गए, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पाल महासम्मेलन के मंच पर भेड़ घुमाने लगे तेजस्वी, फिर राबड़ी आवास ले गए

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का पटना में अलग अंदाज देखने को मिला। जब मंच पर भेड़ घुमाते दिखे। दरअसल पाल समाज की ओर से उन्हें एक भेड़ गिफ्ट की गई थी। जिसे वो अपने साथ राबड़ी आवास ले गए।

Sat, 14 June 2025 04:36 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
पाल महासम्मेलन के मंच पर भेड़ घुमाने लगे तेजस्वी, फिर राबड़ी आवास ले गए

पटना में आयोजित पाल महासम्मेलन में शामिल हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का अलग ही अंदाज नजर आया। जब मंच पर भेड़ घुमाते दिखे। दरअसल पाल समाज की ओर से उन्हें एक भेड़ गिफ्ट की गई थी। जिसे वो अपने साथ राबड़ी आवास ले गए। दरअसल दरअसल, पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में शनिवार को पाल महासम्मेलन का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को बुलाया गया था। तय समय पर तेजस्वी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए एसकेएम हॉल पहुंच गए। पाल समाज के लोगों ने माला और गुलदस्ता की जगह भेड़ गिफ्ट कर उनका स्वागत किया।

मंच पर भेड़ को देखकर वहां मौजूद लोग थोड़ी देर के लिए हैरान रह गए। तेजस्वी ने भेड़ के गले में बंधे रस्सी को पकड़ा और उसे मंच पर घुमाने लगे। तेजस्वी यादव ने इस गिफ्ट को स्वीकार किया और उसे अपने साथ राबड़ी आवास लेकर चले गए, जहां अब भेड़ की देखभाल होगी। इस मौके पर तेजस्वी ने कहा कि अगर महागठबंधन की सरकार आई तो माई-बहन योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए देंगे। उन्होने कहा कि बीजेपी आरक्षण खत्म करना चाहती है। आप लोग लालू जी की ताकत हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेजस्वी की सरकार बनी तो भी बैन रहेगी शराब, पासी समाज के लिए ताड़ी को मिलेगी छूट
ये भी पढ़ें:महागठबंधन की सरकार बनी तो शराबबंदी से बाहर होगी ताड़ी, उद्योग बनेगा: तेजस्वी
ये भी पढ़ें:लालू मतलब अपराधी, पहले कानून बना जेल भेज देते फिर… तेजस्वी से क्यों भिड़े सम्राट

तेजस्वी ने कहा कि हम को दुख होता है, बिहार सबसे गरीब राज्य, पलायन हो रहा, बेरोजगारी सबसे ज्यादा है। 20 साल से नीतीश कुमार सीएम हैं, 11 साल से नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री हैं। लेकिन बिहार का क्या विकास हुआ? बिहार में आम लोग अफसरशाही से परेशान हैं। गरीब, पिछड़ों की लड़कियों से बलात्कार हो रहा है। तेजस्वी ने कहा कि बिहार अब सुरक्षित हाथों में नहीं है। जनता अब 20 साल पुरानी सरकार को नहीं चाहती है। अब गाड़ी बदलने की बारी है। बीते 20 साल में पाल समाज के लिए नीतीश सरकार ने क्या किया?

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।