Tejashwi denies the allegation of insulting Ambedkar on Lalu says BJP needs to learn from him लालू पर आंबेडर के अपमान के आरोप को तेजस्वी ने नकारा, बोले- भाजपा को उनसे सीखने की जरूरत, Bihar Hindi News - Hindustan
More

लालू पर आंबेडर के अपमान के आरोप को तेजस्वी ने नकारा, बोले- भाजपा को उनसे सीखने की जरूरत

तेजस्वी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वह बड़का झूठा पार्टी है। वह लालू प्रसाद पर गलत आरोप लगा रही है। हकीकत है कि भाजपा को बाबा साहेब के सिद्धांत व नीतियों से कोई मतलब नहीं है। भाजपा को उनसे सीखना चाहिए, आज 78 साल की उम्र में भी लालू 10 घंटा लोगों से मिलते हैं।

Sat, 14 June 2025 09:21 PMsandeep हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
लालू पर आंबेडर के अपमान के आरोप को तेजस्वी ने नकारा, बोले- भाजपा को उनसे सीखने की जरूरत

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद द्वारा बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर का अपमान के आरोपों को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने सिरे से खारिज किया है। शनिवार को श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित एनडीए के कई नेता इस मसले पर अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं। भाजपा और एनडीए का आरोप निराधार, तथ्यहीन व बेबुनियाद है।

तेजस्वी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वह बड़का झूठा पार्टी है। वह लालू प्रसाद पर गलत आरोप लगा रही है। हकीकत है कि भाजपा को बाबा साहेब के सिद्धांत व नीतियों से कोई मतलब नहीं है। आज 78 साल की उम्र में भी लालू प्रसाद 10 घंटा लोगों से मिलते हैं। किडनी का प्रत्यारोपण हुआ है, इसके बावजूद वह लोगों से मिलते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लालू के जन्मदिन पर आंबेडकर का अपमान? वीडियो पर सियासी खलबली

लेकिन आरोप लगाने वालों को जरा भी शर्म नहीं है और झूठा बयानबाजी कर रहे हैं। भाजपा को उनसे सीखना चाहिए कि इतनी उम्र में भी वे जनता के संपर्क में रहते हैं। तेजस्वी ने कहा कि लालू प्रसाद ने कभी भी विचारधारा से समझौता नहीं किया। ईडी, सीबीआई से डरे नहीं। वे हमेशा वंचितों के लिए काम करते रहे।

आपको बता दें लालू यादव के जन्मदिन वाले एक वीडियो पर एनडीए के नेता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर और दलित समाज के अपमान का आरोप लगा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा समेत एनडीए के कई नेताओं ने लालू प्रसाद पर जोरदार हमला बोला है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पाल महासम्मेलन के मंच पर भेड़ घुमाने लगे तेजस्वी, फिर राबड़ी आवास ले गए
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आरजेडी के 7वें प्रदेश अध्यक्ष होंगे मंगनी लाल मंडल; दाखिल किया नामांकन

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लालू यादव को उनके एक समर्थक की ओर से उपहार के रूप में आंबेडकर की तस्वीर भेंट की जा रही है। लालू यादव के पैर से पास फोटो रखकर फोटो सेशन कराया गया है। लालू तस्वीर को हाथ भी नहीं लगाते। उनके सुरक्षाकर्मी फोटो लेकर रख देते हैं। इस दौरान लालू यादव कुछ भी नहीं बोलते।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।