100 percent domicile no government jobs for people from outside Bihar Tejashwis big election announcement 100 परसेंट डोमिसाइल, बिहार के बाहर वालों को सरकारी नौकरी नहीं; तेजस्वी का बड़ा चुनावी ऐलान, Bihar Hindi News - Hindustan
More

100 परसेंट डोमिसाइल, बिहार के बाहर वालों को सरकारी नौकरी नहीं; तेजस्वी का बड़ा चुनावी ऐलान

तेजस्वी यादव ने कहा कि राज्य में सरकारी नौकरियों पर सिर्फ बिहार वासियों का हक होगा। उन्होंने यह भी कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं का फीस माफ होगा और एग्जाम देने के लिए सेंटर तक जाने वाले खर्च का वहन भी सरकार ही करेगी।

Sun, 15 June 2025 09:39 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
100 परसेंट डोमिसाइल, बिहार के बाहर वालों को सरकारी नौकरी नहीं; तेजस्वी का बड़ा चुनावी ऐलान

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि अगर बिहार में उनकी सरकार बनी तो डोमिसाइल नीति को शत प्रतिशत लागू किया जाएगा। राज्य में सरकारी नौकरियों पर सिर्फ बिहार वासियों का हक होगा। उन्होंने यह भी कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं का फीस माफ होगा और एग्जाम देने के लिए सेंटर तक जाने वाले खर्च का वहन भी सरकार ही करेगी। लालू यादव के छोटे लाल ने नीतीश कुमार पर भी कड़ा प्रहार किया और बड़ा सियासी दांव भी खेल दिया।

तेजस्वी यादव ने लोगों से बिहार में महागठबंधन की सरकार बनाने की अपील की। कहा कि हम सत्ता में आए तो इस बार हंड्रेड परसेंट डोमिसाइल नीति लाएंगे ताकि बाहर के लोग यहां नौकरी नहीं करें। बिहार के लोगों का बिहार की नौकरियों पर पूरा हक बने। जब बहाली निकलेगा तो फॉर्म भरने का फीस भी माफ कर दिया जाएगा। और यही नहीं परीक्षा केंद्र तक जाने और लौटने का किराया भी सरकार देगी। अभी सेंटर तक पहुंचने में काफी दिक्कत होती है और पेपर लीक हो जाने से उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद होता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सरकार बनी तो बनेगा चरवाहा आयोग, बिहार चुनाव से पहले तेजस्वी यादव का वादा

यह जिम्मेदारी सरकार की है कि फेयर एग्जाम कराए। लेकिन इस सरकार के पास युवाओं के लिए कोई सोच ही नहीं है। इसलिए एक बार साथ दीजिए हम सब लोग मिलकर नया बिहार बनाएंगे। तेजस्वी यादव ने महागठबंधन को सपोर्ट करने की अपील की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महागठबंधन की सरकार बनी तो पूर्व सैनिक आयोग का गठन; सम्मेलन में तेजस्वी का वादा

दरअसल 2020 के विधानसभा चुनाव से बिहार में नौकरी और रोजगार बड़ा मुद्दा बन रहा है। पिछले दिनों बिहार में बड़ी संख्या में सरकारी नौकरियों का सृजन किया गया और बहाली भी हुई। इसका क्रेडिट लेने में पक्ष और विपक्ष दोनों में होड़ लगी है। आगामी चुनाव में भी नौकरी बड़ा मुद्दा है।2025 में सत्ता पर काबिज होने के लिए राजनैतिक दल सभी प्रकार का हथकंडा अपनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लालू पर आंबेडर के अपमान के आरोप को तेजस्वी ने नकारा, कहा-BJP को उनसे सीखना चाहिए
ये भी पढ़ें:हेडमास्टर मत बनिए, पप्पू यादव ने तेजस्वी को दी नसीहत- सिर्फ अपना देखिए
ये भी पढ़ें:अहमदाबाद विमान हादसे पर नीतीश ने जताया दुख, तेजस्वी बोले- शॉक्ड हूं

तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर हमला किया। कहा कि युवाओं के लिए थकी हुई सरकार कुछ नहीं कर सकती। इसे हटाना होगा। इसके लिए अभी समय है क्योंकि चुनाव आने वाला है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।