Khan Sir third wedding reception party After VIP girls it was the turn of boys they served food themselves खान सर की शादी की तीसरी रिसेप्शन पार्टी; VIP लड़कियों के बाद लड़कों की बारी, खुद परोसा खाना, Bihar Hindi News - Hindustan
More

खान सर की शादी की तीसरी रिसेप्शन पार्टी; VIP लड़कियों के बाद लड़कों की बारी, खुद परोसा खाना

खान सर ने अपनी शादी की तीसरी रिसेप्शन पार्टी पटना के अंजुमन इस्लामिया हॉल में दी। जिसमें सिर्फ लड़कों को न्योता दिया। इससे पहले 20 जून को दी गई पार्टी में लड़कियों को बुलाया गया था। बताया जा रहा है कि पूरे एक हफ्ते तक पार्टी चलेगी। आज के समारोह में करीब 10 हजार छात्र पहुंचे जो नीट के अभ्यर्थी हैं।

Tue, 24 June 2025 03:06 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
खान सर की शादी की तीसरी रिसेप्शन पार्टी; VIP लड़कियों के बाद लड़कों की बारी, खुद परोसा खाना

मशहूर टीचर और यूट्यूबर खान सर ने 24 जून (मंगलवार) को शादी की तीसरी रिसेप्शन पार्टी दी। पटना के अंजुमन इस्लामिया हॉल में सुबह 11 बजे से ही समारोह शुरू हो गया। जिसमें सिर्फ लड़कों को न्योता दिया गया। इस पार्टी में 156 तरह के आइटम रखे गए। आज की पार्टी में नीट के छात्र शामिल हुए। बताया जा रहा है कि 10 हजार छात्र अबतक पहुंच चुके हैं। खान की पार्टी पूरे एक हफ्ते तक चलेगी।

इस मौके पर पार्टी में पहुंचे छात्रों ने खान सर के पैर छूकर आशीर्वाद लेते दिखे। और खान सर छात्रों का वेलकम करते दिखे। खान सर खुद छात्रों को खाना परोस रहे थे, और पार्टी की व्यवस्था भी संभाल रहे थे। इससे पहले 20 जून को दी गई रिसेप्शन पार्टी में सिर्फ लड़कियों को इनवाइट किया गया था। उस समारोह में भी डेढ़ सौ से ज्यादा व्यंजन थे। हालांकि गोलगप्पे के स्टॉल पर भीड़ सबसे ज्यादा थी। जानकारी के मुताबिक 25 हजार लड़कियां पार्टी में शामिल हुईं थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Video: बकरीद पर खान सर की कोचिंग पहुंचे बिहार के राज्यपाल, जानिए फिर क्या हुआ?
ये भी पढ़ें:खान सर ने निकाह में तेजस्वी और राजश्री की शादी की नकल की, रिसेप्शन में खुद बताया
ये भी पढ़ें:खान सर की बीवी आ गईं सामने, रिसेप्शन में वीआईपी का जमावड़ा, फोटो-वीडियो देखिए

इससे पहले 2 जून के खान सर ने शादी की रिसेप्शन पार्टी दी थी। जिसमें बिहार के राज्यपाल, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, बिहार सरकार के तमाम मंत्री समेत कई वीवीआईपी हस्तियां शामिल हुईं थी। आपको बता दें खान सर ने सबसे पहले शादी की बात अपने स्टूडेंट्स को लाइव क्लास में बताई थी। मजाकिया लहजे में उन्होने छात्रों को बताया कि भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान वो शादी कर चुके हैं। खान सर ने कहा कि 'आप मेरे सबसे करीब हैं, मेरा वजूद आप से है, इसलिए सबसे पहले आपको ये बता रहा हूं। खान सर का वीडियो वायरल होते ही बधाईयों का तांता लग गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में खान सर से मिले AAP सांसद संजय सिंह, बिहार चुनाव से पहले अटकलें तेज
ये भी पढ़ें:पत्नी को घूंघट में रखना इस्लामिक सोच, खान सर पर ठगी का आरोप लगा बोले BJP विधायक

खान सर की शादी ए एस खान से हुई है। पटना में खान सर जीएस रिसर्च सेंटर चलाते हैं। खान सर पढ़ाने के अपने खास अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वो जटिल और कठिन विषयों को भी सरल अंदाज में समझाने के लिए जाने जाते हैं। हजारो छात्र ऑनलाइन और ऑफलाइन कोचिंग लेते हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।