Keep wife in ghoonghat is a islamic thought said bjp mla hari bhushan thakur bachol पत्नी को घूंघट में रखना इस्लामिक सोच, खान सर पर ठगी का आरोप लगा क्या बोले बीजेपी विधायक, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पत्नी को घूंघट में रखना इस्लामिक सोच, खान सर पर ठगी का आरोप लगा क्या बोले बीजेपी विधायक

हरि भूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि उनके लाखों फॉलोअर्स हैं, कई लोग उनको जानते हैं। इसलिए शादी कहां किए, किस लड़की से किए यह सबकुछ उनको जारी करना चाहिए था। पत्नी कहां की हैं, क्या करती हैं वो अपनी पत्नी को अभी भी पूरा अधिकार नहीं दे रहे हैं।

Thu, 5 June 2025 06:45 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
पत्नी को घूंघट में रखना इस्लामिक सोच, खान सर पर ठगी का आरोप लगा क्या बोले बीजेपी विधायक

खान सर की पत्नी की घूंघट को लेकर खींचतान जारी है। अब बीजेपी के एक चर्चित विधायक ने भी इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी के विधायक हरि भूषण ठाकुर बचौल ने कहा है कि खान सर ने अपनी रिसेप्शन पार्टी में पत्नी को घूंघट में रखा जबकि लोग उनकी पत्नी को देखना चाहते थे। यह खान सर की इस्लामिक सोच को जाहिर करता है। इतना ही नहीं बीजेपी विधायक ने खान सर पर पढ़ाई के नाम पर ठगी का भी आरोप लगाया है।

मीडिया से बातचीत में हरि भूषण ठाकुर बचौल ने कहा, 'उन्हें (खान सर) शादी की शुभकामना है। वो पढ़े-लिखे लोग हैं। वो लोगों को पढ़ाते हैं, छात्रों में ज्ञान बांटते हैं। लेकिन उनका जो धार्मिक सोच है वो उस समारोह में स्पष्ट दिखता था कि किस तरह पत्नी को घूंघट में रखा गया था। जब लोगों को निमंत्रण दिया था, भोज खिलाए तो पत्नी को भी प्रदर्शित करना चाहिए था उनके भी रूप और रंग को लोग देखते। लेकिन पत्नी को घूंघट में रखना, क्योंकि इस्लाम में औरत को कोई अधिकार तो है नहीं। इसलिए उनकी इस्लामिक सोच वहां प्रकट हो गई। बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, डींगे हांकते हैं और लोगों को ठगते भी हैं पढ़ाई के नाम पर, गुमराह भी करते हैं..राजनीतिक तौर से भी बयानबाजी करते हैं.. उनका सोच झलकता है उसी शादी में।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खान सर की बीवी के घूंघट को लेकर खींचतान, सोशल मीडिया पर परंपरा Vs पर्दा की बहस

बीजेपी विधायक यहीं नहीं रूके। उन्होंने कहा, ‘आधुनिक भारत में अंगर आप रिसेप्शन करते हैं, भोज खिलाते हैं तो लोग जाते हैं। यह लोग परिवार और पत्नी को भी देखते हैं। उनका जो सोच है, वो जिस तरह से बड़ी-बड़ी बातें करते हैं और उनका जो धर्म है वो दिख गया कि किस तरह उनके समाज में महिलाओं का क्या स्थान है। रिसेप्शन में पत्नी का मुंह ढके हुए हैं ये क्या जागरुकता है? वो यहीं सोच बच्चों को भी देते होंगे। वो पर्दा प्रथा का सोच बच्चों को देते होंगे।’

हरि भूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि उनके लाखों फॉलोअर्स हैं, कई लोग उनको जानते हैं। इसलिए शादी कहां किए, किस लड़की से किए यह सबकुछ उनको जारी करना चाहिए था। पत्नी कहां की हैं, क्या करती हैं वो अपनी पत्नी को अभी भी पूरा अधिकार नहीं दे रहे हैं तो वो लोगों को क्या पढ़ाएंगे?' बीजेपी विधायक ने कहा कि लगता है कि वो अपनी पत्नी की पहचान छिपा रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीमांचल में भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में वज्रपात; आगे कैसा रहेगा मौसम
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।