Bihar Governor reached Khan Sir coaching on Bakrid know what happened next बकरीद पर खान सर की कोचिंग में पहुंचे बिहार के राज्यपाल, जानिए फिर क्या हुआ?, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बकरीद पर खान सर की कोचिंग में पहुंचे बिहार के राज्यपाल, जानिए फिर क्या हुआ?

बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान शनिवार को अचानक पटना में फैज़ल खान उर्फ खान सर के इंस्टीट्यूट पहुंचे और उन्हें बकरीद के साथ शादी की बधाई दी। राज्यपाल ने उनके कोचिंग संस्थान का निरीक्षण किया।

Sat, 7 June 2025 03:13 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
बकरीद पर खान सर की कोचिंग में पहुंचे बिहार के राज्यपाल, जानिए फिर क्या हुआ?

बिहार के मशहूर शिक्षक और यूट्यूबर खान सर की कोचिंग में शनिवार को अचानक राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान पहुंच गए। बकरीद पर उन्होने बिहार और समस्त देशवासियों को बधाई दी। इस दौरान उन्होने खान सर की क्लास भी देखी। जिसमें वो बच्चों को पढ़ाते हैं। इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि जब खान सर बुलाएंगे तब वो बच्चों से संवाद करने जरूर आएंगे।

हाल ही में खान सर की ए एस खान से शादी हुई है। जिसका रिसेप्शन पटना के होटल में हुआ था। जिसमें तमाम नामी- गिरामी हस्तियां पहुंची थी। इस दौरान राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भी आर्शीवाद देने आए थे। इसके अलावा बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और शिक्षा जगत के कई लोग और राजनीति जगत के नेता रिसेप्शन में शामिल हुए थे। रिसेप्शन 2 जून को किया गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेगम संग पटना से देवरिया आएंगे ‘खान सर’, पैतृक घर पर चल रही स्वागत की तैयारी
ये भी पढ़ें:पत्नी को घूंघट में रखना इस्लामिक सोच, खान सर पर ठगी का आरोप लगा बोले BJP विधायक
ये भी पढ़ें:खान सर की बीवी के घूंघट को लेकर खींचतान, सोशल मीडिया पर परंपरा Vs पर्दा की बहस
ये भी पढ़ें:खान सर ने निकाह में तेजस्वी और राजश्री की शादी की नकल की, रिसेप्शन में खुद बताया
ये भी पढ़ें:कौन हैं खान सर की दुल्हन? वायरल हो रहा रिसेप्शन का कार्ड, जानिए कहां है वेन्यू

इससे पहले खान सर का वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें उन्हें छात्रों के सामने शादी की बात कबूली थी। और कहते सुने जा रहे हैं, कि तुम लोगों को हमने एक चीज बताया नहीं है, भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान हमने ब्याह भी कर लिया है। अब आप लोगों के लिए भोज की व्यवस्था हम कर रहे हैं। ये बात सबसे पहले आप लोगों को बताई है क्योंकि हमारा वजूद आप लोगों से है। आपको बता दें अपनी यूनिक टीचिंग स्टाइल और बेबाकी के लिए खान सर पूरे देश में फेमस है। उनका असली नाम फैजल खान है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।