Khan Sir revelas he copied secrecy and limited guests model in nikah from Tejashwi Rajshree Yadav marriage खान सर ने निकाह में तेजस्वी और राजश्री की शादी की नकल की, रिसेप्शन में खुद बताया, Bihar Hindi News - Hindustan
More

खान सर ने निकाह में तेजस्वी और राजश्री की शादी की नकल की, रिसेप्शन में खुद बताया

खान सर के नाम से बहुचर्चित कोचिंग शिक्षक फैसल खान ने एएस खान नाम की महिला से निकाह के बाद सोमवार को पटना में पहली रिसेप्शन पार्टी दी। कोचिंग के स्टूडेंट्स के लिए वो 6 जून को स्वागत भोज देंगे।

Tue, 3 June 2025 11:55 AMRitesh Verma लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
खान सर ने निकाह में तेजस्वी और राजश्री की शादी की नकल की, रिसेप्शन में खुद बताया

राष्ट्रीय जनता दल के नेता और पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सोमवार की शाम जब पटना में कोचिंग टीचर खान सर के निकाह की पहली रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे तो ये जानकर खिलखिलाने लगे कि यह निकाह उनकी शादी के मॉडल की नकल करके हुआ है। खान सर के नाम से मशहूर कोचिंग शिक्षक फैसल खान ने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के दौरान एएस खान नाम की महिला से निकाह किया था। खान सर ने कोचिंग में अपने स्टूडेंट्स के बीच इस बात की जानकारी सार्वजनिक की और उन सबसे कहा कि वो 2 जून को गेस्ट के लिए और 6 जून को अपने स्टूडेंट्स के लिए रिस्पेशन पार्टी रखेंगे।

खान सर के रिसेप्शन में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव समेत कई मंत्री, सांसद, विधायक और वीआईपी शामिल हुए। मंच पर जब खान सर और उनकी पत्नी को बधाई देने तेजस्वी यादव अपने सहयोगी सांसद संजय यादव के साथ पहुंचे तो उन्होंने खान सर से शादी के बारे में जानकारी ली। तेजस्वी यादव और खान सर के बीच जो संवाद हुआ, वो नीचे पढ़ लीजिए। और नीचे जाएंगे तो वीडियो भी देख सकते हैं।

खान सर- अभी जो इंडिया पाकिस्तान का कनफ्लिक्ट चल रहा था ना

तेजस्वी यादव- उसी बीच में

खान खान- उसी बीच में। एकदम मॉडल आप ही का था सर। चुपचाप से करके बाद में बताना है।

तेजस्वी यादव- बस परिवार के लोग

खान सर- बस 12 -13 लोग थे। जैसे आप किए ना, वैसे ही। हमको लगा कि हम कैसे करेंगे। तो हमने सोचा कि कहां से कॉपी करें तो आप ही का कर लिए।

बता दें कि जटिल से जटिल विषय को ठेठ हिन्दी और आसान भाषा में समझाने के लिए मशहूर खान सर उत्तर प्रदेश के देवरिया के रहने वाले हैं। पटना में वो 2019 से ही कोचिंग पढ़ा रहे थे लेकिन कोरोना लॉकडाउन के दौरान जब उन्होंने यूट्यूब चैनल पर ऑनलाइन पढ़ाना शुरू किया तो उनकी प्रसिद्धि शहर और राज्य की सीमाओं को लांघ गई। खान सर अपने कोचिंग के दौरान कई बार राजनीतिक और सामाजिक टिप्पणियां भी कर देते हैं जो वायरल हो जाती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खान सर की बीवी आ गईं सामने, रिसेप्शन में वीआईपी का जमावड़ा, फोटो-वीडियो देखिए
ये भी पढ़ें:कौन हैं खान सर की दुल्हन? वायरल हो रहा रिसेप्शन का कार्ड, जानिए कहां है वेन्यू
ये भी पढ़ें:खान सर ने दिखा दी पत्नी की 'तस्वीर', किया नाम का भी खुलासा; वायरल हो रहा वीडियो
ये भी पढ़ें:खान सर ने चुपके से कर ली शादी, बच्चों को क्लास में बताया,जानिए कब देंगे रिसेप्शन
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।