Khan Sir in coat tie bride in red attire entry on stage holding each other hands reception in Patna खान सर की बीवी आ गईं सामने, रिसेप्शन में वीआईपी का जमावड़ा, शादी की पार्टी से फोटो-वीडियो देखिए, Bihar Hindi News - Hindustan
More

खान सर की बीवी आ गईं सामने, रिसेप्शन में वीआईपी का जमावड़ा, शादी की पार्टी से फोटो-वीडियो देखिए

खान सर का आज रिसेप्शन पटना के एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित हो रहा है। जिसमें पहली बार उनकी पत्नी ए एस खान सबके सामने आई। इस पार्टी में वीवीआई मेहमान भी पहुंचे, जिन्होने दोनों को शुभकामनाएं दीं।

Mon, 2 June 2025 10:43 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान
share
खान सर की बीवी आ गईं सामने, रिसेप्शन में वीआईपी का जमावड़ा, शादी की पार्टी से फोटो-वीडियो देखिए

मशहूर टीचर और यूट्यूबर खान सर ने शादी तो पहले ही कर ली थी, आज यानी 2 जून को उन्होने रिसेप्शन पार्टी दी है। इस दौरान अपनी दुल्हनिया के साथ दिखे। लाल जोड़े में दुल्हन और कोट-टाई पहने खान सर थे। दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़ कर स्टेज पर पहुंचे। इस दौरान मेहमानों ने उनका जोरदार स्वागत किया। रिसेप्शन की पार्टी पटना के दानापुर के शगुना मोड़ पर बने एक बैंक्वेट हॉल में चल रही है। पूरा हॉल लाइटिंग और खूबसूरत फूलों से सजाया गया है।

खान सर की रिसेप्शन पार्टी में प्रतिष्ठित शिक्षक शामिल हुए हैं। जिसमें रौशन आनंद सर, एसके झा सर समेत पटना और अन्य राज्यों के कई शिक्षक इस मौके पर उपस्थित रहे। इसके अलावा भी कई खास मेहमान पहुंचे हैं। जिन्होने खान सर और उनकी पत्नी को शुभकामनाएं दीं।

खान सर की पत्नी का नाम ए एस खान है। अपनी शादी की बात उन्होने क्लासरूम को बच्चों को बताई थी। खुलासा करते हुए कहा था कि भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान वो शादी कर चुके हैं। लेकिन ऐसे हालात में शादी का जिक्र ठीक नहीं था। लेकिन सबसे पहले ये बात आप लोगों से शेयर कर रहा हूं। क्योंकि मेरा वजूद आप से है, इसलिए सबसे पहले आपको ये बता रहा हूं। आपको बता दें खान सर 6 जून को छात्रों के लिए भोज का आयोजन करेंगे। छात्राओं के लिए अलग दिन भोज की तैयारी की गई है ताकि ज्यादा भीड़ न हो।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खान सर ने चुपके से कर ली शादी, बच्चों को क्लास में बताया,जानिए कब देंगे रिसेप्शन
ये भी पढ़ें:खान सर ने दिखा दी पत्नी की 'तस्वीर', किया नाम का भी खुलासा; वायरल हो रहा वीडियो
ये भी पढ़ें:मर जाना कबूल है, BPSC से माफी नहीं मांगेंगे, 2 साल जेल काट लेंगे; खान सर अड़ गए
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।