AAP MP Sanjay Singh meets Khan Sir in Patna speculations before Bihar assembly elections पटना में खान सर से मिले AAP सांसद संजय सिंह, बिहार चुनाव से पहले अटकलें तेज, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना में खान सर से मिले AAP सांसद संजय सिंह, बिहार चुनाव से पहले अटकलें तेज

आम आदमी पार्टी के सासंद संजय सिंह ने मंगलवार को पटना में मशहूर कोचिंग शिक्षक खान सर से मुलाकात की। AAP बिहार में सभी 243 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी है। इस बीच खान सर से AAP नेता की मुलाकात के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है।

Wed, 18 June 2025 03:20 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
पटना में खान सर से मिले AAP सांसद संजय सिंह, बिहार चुनाव से पहले अटकलें तेज

पटना वाले खान सर एक बार फिर चर्चा में हैं। अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने उनसे मुलाकात की है। बिहार में विधानसभा चुनाव से चंद महीने पहले हुई इस मीटिंग से राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। मंगलवार को पटना पहुंचे संजय सिंह ने AAP के आगामी बिहार चुनाव में सभी 243 विधानसभा सीटों पर लड़ने का ऐलान किया। इसके बाद वे खान सर से मिलने उनके कोचिंग सेंटर पहुंचे। दोनों के बीच बिहार की शिक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा हुई। अटकलें हैं कि खान सर राजनीति में आ सकते हैं और AAP उन्हें चुनावी मैदान में उतार सकती है।

पटना के मशहूर कोचिंग शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। वे अपनी पढ़ाने की शैली के लिए प्रतियोगी परीक्षा के अभ्यर्थियों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। इस साल बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) परीक्षा में कथित धांधली का आरोप लगाते हुए पटना में लंबा आंदोलन चला। इसमें भी खान सर की भूमिका सक्रिय रूप से रही। वे कई बार धरना स्थल गर्दनी बाग में प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं के साथ नजर आए और उनकी मांगों को लेकर मुखर दिखे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में केजरीवाल की AAP भी दिखाएगी दम, 243 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान

इससे पहले भी कई बार खान सर के राजनीति में आने की अटकलें लगाई जाती रही हैं। हालांकि, वे अक्सर इस बात से इनकार करते रहे हैं। अब बिहार चुनाव से पहले AAP के बड़े नेता से उनकी मुलाकात ने अटकलों का बाजार फिर से गर्म कर दिया है। हालांकि, खान सर या आप की ओर से अभी तक इस बारे में कुछ स्पष्ट नहीं कहा गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खान सर की बीवी के घूंघट को लेकर खींचतान, सोशल मीडिया पर परंपरा Vs पर्दा की बहस

खान सर मूलरूप से उत्तर प्रदेश के देवरिया के रहने वाले हैं। उच्च शिक्षा के लिए वे पटना आ गए थे और फिर यहीं बस गए। पटना में वे कोचिंग सेंटर चलाते हैं। पिछले महीने ही उन्होंने सीवान की रहने वालीं एएस खान के साथ शादी की थी। 6 जून को पटना में उन्होंने रिसेप्शन पार्टी आयोजित की, जिसमें राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा समेत कई नेताओं ने शिरकत की थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Video: बकरीद पर खान सर की कोचिंग पहुंचे बिहार के राज्यपाल, जानिए फिर क्या हुआ?

बिहार में सभी 243 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी AAP

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पार्टी बिहार में इस बार अकेले विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही है। पार्टी ने सभी 243 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने का ऐलान कर दिया है। इसी सिलसिले में संजय सिंह मंगलवार को पटना पहुंचे। उन्होंने गर्दनीबाग में पार्टी के धरना प्रदर्शन में हिस्सा लिया। AAP ने दिल्ली में बिहारियों की झुग्गियों को तोड़े जाने के विरोध में केंद्र सरकार पर हमला बोला।

AAP से चुनाव लड़ चुके हैं अवध ओझा सर

यूपी के रहने वाले मशहूर कोचिंग शिक्षक अवध ओझा उर्फ ओझा सर भी आम आदमी पार्टी से जुड़ चुके हैं। इस साल दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव में AAP ने उन्हें पटपड़गंज विधानसभा सीट से टिकट दिया था। हालांकि, अवध ओझा को बीजेपी प्रत्याशी रविंदर सिंह नेगी के हाथों 28 हजार वोटों से हार झेलनी पड़ी थी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।