Crime in the Mahagathbandhan government Prashant Kishor reply to Rahul Gandhi who called Bihar a crime capital महागठबंधन की सरकार में अपराध... बिहार को क्राइम कैपिटल बताने वाले राहुल गांधी को प्रशांत किशोर का जवाब, Bihar Hindi News - Hindustan
More

महागठबंधन की सरकार में अपराध... बिहार को क्राइम कैपिटल बताने वाले राहुल गांधी को प्रशांत किशोर का जवाब

बिहार को क्राइम कैपिटल बताने वाले राहुल गांधी के बयान पर प्रशांत किशोर ने कहा कि जब महागठबंधन की सरकार थी, जिसमें उनकी पार्टी भी हिस्सेदार थी, तब उन्हें बिहार में अपराध नहीं दिखा। उन्हें बिहार की समस्याएं सिर्फ विपक्ष में रहने पर ही क्यों दिखती हैं? और सत्ता में आते ही सब कुछ भूल जाते हैं।

Fri, 6 June 2025 07:19 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, सारण
share
महागठबंधन की सरकार में अपराध... बिहार को क्राइम कैपिटल बताने वाले राहुल गांधी को प्रशांत किशोर का जवाब

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी एक दिन के बिहार दौरे पर आए। इस दौरान उन्होने राजगीर में संविधान सुरक्षा सम्मेलन में बोलते हुए कहा कि बिहार क्राइम कैपिटल और इंडिया बन गया है। सत्य और अंहिसा की भूमि बिहार में अपराध चरम पर है। जिस पर जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने हमला बोला है। उन्होने कहा कि जब बिहार में महागठबंधन की सरकार थी, जिसमें उनकी पार्टी भी हिस्सेदार थी, तब उन्हें बिहार में अपराध नहीं दिखा। उन्हें बिहार की समस्याएं सिर्फ विपक्ष में रहने पर ही क्यों दिखती हैं? और सत्ता में आते ही वो सब कुछ भूल जाते हैं। ये बात पीके ने सारण में बिहार बदलाव यात्रा के दौरान कही।

प्रशांत किशोर ने कहा कि हुल गांधी को बिहार सिर्फ चुनाव के वक्त ही क्यों याद आता है। राहुल और मोदी जी सिर्फ चुनाव के वक्त ही बिहार आते हैं, जैसे ही चुनाव खत्म हो जाते हैं, उनका बिहार आने का सिलसिला भी समाप्त हो जाता है। राहुल गांधी यहां आकर बिहार की समस्याओं की बात करते हैं, लेकिन क्या वो कभी बिहार के किसी गांव में एक रात भी रुके हैं। आज वो बिहार आकर कानून व्यवस्था की बात कर रहे हैं, तो मैं उन्हें याद दिलाना चाहूंगा कि जब वो दिल्ली में कांग्रेस के युवराज थे, तब बिहार में लालू जी का जंगलराज था, तब उन्हें बिहार में अपराध नहीं दिखता था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राहुल को बताया नालायक और देशद्रोही; गिरिराज बोले- वो सेना के शौर्य के विरोधी हैं
ये भी पढ़ें:सत्य, न्याय, अहिंसा की भूमि से क्राइम कैपिटल बना बिहार; नीतीश पर बरसे राहुल
ये भी पढ़ें:उनको सरेंडर की आदत, 2 मिनट में चिट्ठी लिखते हैं; पीएम मोदी पर राहुल का अटैक

यही नहीं प्रशांत किशोर ने कहा कि राहुल गांधी के पिता राजीव गांधी देश के प्रधानमंत्री थे, तब उन्होंने 1989 में पटना के गांधी मैदान से बिहार के विकास के लिए 50 हजार करोड़ रुपये देने की घोषणा की थी। लेकिन बिहार को एक रुपया भी नहीं मिला।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।