Rahul Gandhi useless and traitor Giriraj Singh said he opposes the bravery of the army राहुल गांधी को बताया नालायक और देशद्रोही; गिरिराज सिंह बोले- वो सेना के शौर्य के विरोधी हैं, Bihar Hindi News - Hindustan
More

राहुल गांधी को बताया नालायक और देशद्रोही; गिरिराज सिंह बोले- वो सेना के शौर्य के विरोधी हैं

राहुल गांधी के बिहार दौरे को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने उन पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने राहुल को नालायक और देशद्रोही कह दिया। गिरिराज ने कहा कि राहुल सेना के शौर्य का विरोध करते हैं।

Fri, 6 June 2025 04:31 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, बेगूसराय
share
राहुल गांधी को बताया नालायक और देशद्रोही; गिरिराज सिंह बोले- वो सेना के शौर्य के विरोधी हैं

केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से बीजेपी सांसद गिरिराज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को नालायक और देशद्रोही बताया है। बेगसूराय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान सरेंडर वाले बयान उन्होने कहा कि राहुल गांधी दुनिया में भारतीय सेना की नाक कटवा रहे हैं। वो पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं। ऐसे लोगों का विरोध करना चाहिए। उन्होने कहा कि कांग्रेस नेता (राहुल गांधी) ने सेना के शौर्य पर सवाल खड़े किए हैं। यह देशद्रोह का काम किया है। उनकी जुबान पाकिस्तान की तरह खुलती है। आने वाले चुनाव में लोग इनका विरोध करेंगे।

गिरिराज सिंह ने कहा कि 1971 में इंदिरा गांधी जीती थी क्या? उस समय भी भारत की सेना ही जीती थी। अटल बिहारी वाजपेयी तब विपक्ष में थे। उन्होंने कहा था कि अभी कोई पार्टी नहीं, एक ही पार्टी राष्ट्र है। और यह नालायक कनखी मार रहे हैं, मजाक कर रहे हैं। उन्होने कहा कि ऐसे आदमी का बहिष्कार करना चाहिए। 10 साल तक तो यूपीए के डिफैक्टो प्राइम मिनिस्टर राहुल गांधी ही थे। उस समय क्यों नहीं किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उनको सरेंडर की आदत, 2 मिनट में चिट्ठी लिखते हैं; पीएम मोदी पर राहुल का अटैक
ये भी पढ़ें:तो राहुल गांधी किडनैप हो जाते, सोनिया को लालू से डील करना पड़ता;क्यों बोले मांझी
ये भी पढ़ें:LIVE: ट्रंप का फोन आया तो सरेंडर; भाजपा-संघ का यही कैरेक्टर है, बोले राहुल गांधी

आपको बता दें राहुल गांधी एक दिवसीय बिहार दौरे पर है। इस दौरान उन्होने राजगीर के अंतरराष्ट्रीय समागम केंद्र में आयोजित संविधान सुरक्षा सम्मेलन के मंच से बिहार की कानून व्यवस्था, रोजगार, स्वास्थ्य और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर केंद्र और राज्य सरकारों को कठघरे में खड़ा किया।

पीएम मोदी को घेरते हुए राहुल ने कहा कि ट्रंप ने 11 बार कहा, कि उन्होंने मोदी जी से सरेंडर करवा लिया। मोदी जी इसका खंडन भी नहीं कर पाए, क्योंकि यह सच्चाई है। उन्होंने कहा कि आरएसएस से मैं लड़ता हूं। दबाव पड़ते ही ये लोग चिट्ठी लिखने लगते हैं अब तो ज़माना बदल गया है, चिट्ठी नहीं, व्हाट्सएप कर देंगे। वहीं नीतीश पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मुख्यमंत्री बार-बार पाला बदलते रहते हैं, जिससे जनता का भरोसा टूटता है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।