Husband killed for lover in bettiah bihar wife arrested murder mystery solved प्रेमी के लिए पति की हत्या, बीवी धराई तो खुल गई मर्डर मिस्ट्री; खेत में मिली थी कटी हुई लाश, Bihar Hindi News - Hindustan
More

प्रेमी के लिए पति की हत्या, बीवी धराई तो खुल गई मर्डर मिस्ट्री; खेत में मिली थी कटी हुई लाश

13 मार्च को वापस अपने ससुराल आया। रूपन से प्रतिमा का अवैध संबंध था। इसको लेकर उसका रोहित से विवाद होता था। 14 मार्च को रोहित की लाश मिली थी। प्रतिमा की गिरफ्तारी से मर्डर मिस्ट्री से पर्दा हट गया।

Sat, 26 July 2025 01:09 PMSudhir Kumar हिन्दुस्तान, बेतिया/चनपटिया, हिसं/नसं
share
प्रेमी के लिए पति की हत्या, बीवी धराई तो खुल गई मर्डर मिस्ट्री; खेत में मिली थी कटी हुई लाश

बेतिया पुलिस ने साठी थाना क्षेत्र के परोरहा निवासी रोहित यादव (42) की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस मामले में उसकी पत्नी प्रतिमा देवी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। प्रतिमा ने अपने प्रेमी रामनगर थाने के नवगांवा डुमरिया निवासी रूपन सहनी के साथ मिलकर हत्या करने की बात पुलिस के सामने स्वीकार की है। मामला बिहार के पश्चिम चंपारण जिले का है।

चनपटिया थाने के अहीरटोली रेलवे ढाला के समीप मक्के के खेत में रोहित का शव बीते 14 मार्च 2025 को मिला था। इस मामले में उसके भाई मंदिर यादव ने हत्या का आवेदन बीते 11 अप्रैल को रेल थानाध्यक्ष बेतिया को दिया था। रेल थानाध्यक्ष ने इस मामले में शून्य एफआईआर दर्ज करते हुए चनपटिया थाने को कार्रवाई के लिए भेजा था। चनपटिया पुलिस ने बीते 27 जून को रोहित की हत्या की एफआईआर दर्ज की थी। एफआईआर में मंदिर ने बताया था कि रोहित यादव की शादी पुरैना अहिरटोली निवासी प्रतिमा देवी से हुई थी। उनको दो पुत्र व एक पुत्री है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आरा में किसान की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, 18 कट्ठा जमीन के लिए मर्डर
ये भी पढ़ें:समस्तीपुर में सब्जी खरीद रहे युवक की गोली मारकर हत्या, 3 माह पहले जेल से छूटा था

रोहित दूसरे राज्य में मजदूरी करता था। वहां से बीते 13 मार्च को वापस अपने ससुराल आया। रूपन से प्रतिमा का अवैध संबंध था। इसको लेकर उसका रोहित से विवाद होता था। इसको लेकर रूपम सहनी से रोहित के परिवार के लोगों से कहा-सुनी हुई थी। बीते 14 मार्च को रोहित के साढ़ू गांधी यादव ने फोन कर बताया कि रोहित की हत्या कर शव को रेलवे लाइन के बगल में खेत में फेंक दिया गया है। सूचना पर मंदिर वहां गया और पूछताछ की तो भाई का शव मक्के के खेत में मिला। उसका हाथ कटा था, गले को रुमाल से बांधा गया था। इस मामले में रेल पुलिस ने अस्वभाविक मौत का मामला दर्ज कर लिया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुनाह कबूल कर तौसीफ ने खोले कई राज, शेरू ने सुपारी दी; मर्डर में 9 लोग थे शामिल
ये भी पढ़ें:पटना में एक और मर्डर, जमीन विवाद में गुड्डू की घर के बाहर गोली मारकर हत्या
ये भी पढ़ें:अनंत सिंह पर हुई फायरिंग में शामिल टीटू धमाका दिल्ली से अरेस्ट, 14 केस हैं दर्ज

घटना के बाद रोहित के पुत्र मिथुन कुमार व परिजनों ने हत्या की आशंका पर जानकारी जुटाई तो मालूम चला कि रोहित की हत्या उसकी पत्नी प्रतिमा देवी, सास कांती देवी, ससुर यदु यादव रूपन सहनी ने मिलकर की थी। गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को साक्ष्य छुपाने के लिए रेलवे ट्रैक पर रख दिया गया। शव कट गया तो उसे उठाकर मक्के के खेत में छिपा दिया गया। चनपटिया पुलिस ने शुक्रवार को रोहित की पत्नी प्रतिमा देवी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।