Tauseef badshah accepted his crime and said sheru give supari to kill chandan mishra balwant abhishek nishu khan गुनाह कबूल कर तौसीफ ने खोले कई राज, शेरू ने सुपारी दी; चंदन के मर्डर में 9 लोग थे शामिल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

गुनाह कबूल कर तौसीफ ने खोले कई राज, शेरू ने सुपारी दी; चंदन के मर्डर में 9 लोग थे शामिल

पुलिस के सामने तौसीफ की आवाज नहीं निकल रही थी। काफी पूछताछ करने के बाद उसने घटना से जुड़ी जानकारी देनी शुरू की। सूत्र बताते हैं कि उसने यह भी बताया कि हरेक शूटरों को पांच-पांच लाख रुपये देने की बात कही गई थी। सुपारी शेरू ने दी थी। बाकी के शूटरों को बलवंत अपने साथ लेकर आया था।

Wed, 23 July 2025 05:49 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, पटना
share
गुनाह कबूल कर तौसीफ ने खोले कई राज, शेरू ने सुपारी दी; चंदन के मर्डर में 9 लोग थे शामिल

पारस अस्पताल में सजायाफ्ता कैदी चंदन मिश्रा की हत्या के आरोपित तौसीफ उर्फ बादशाह ने गुनाह कबूल कर लिया है। तीन दिनों की रिमांड के पहले दिन मंगलवार को उसने पुलिस को इस घटना में शामिल सभी अपराधियों के बारे में जानकारी भी दी। बताया जाता है कि इस हत्याकांड में नौ लोगों की संलिप्तता है। सभी की पहचान कर ली गई है और फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। सूत्रों की मानें तो उसने यह भी बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद बलवंत ने पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जेल में बंद शेरू सिंह को खबर दी थी।

पुलिस के सामने तौसीफ की आवाज नहीं निकल रही थी। काफी पूछताछ करने के बाद उसने घटना से जुड़ी जानकारी देनी शुरू की। सूत्र बताते हैं कि उसने यह भी बताया कि हरेक शूटरों को पांच-पांच लाख रुपये देने की बात कही गई थी। सुपारी शेरू ने दी थी। बाकी के शूटरों को बलवंत अपने साथ लेकर आया था। इसके बाद निशू के घर पर खूनी वारदात को अंजाम देने की साजिश रची गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में अभी और बरसेंगे बदरा, उत्तर से ज्यादा दक्षिण में बारिश; कैसा रहेगा मौसम

वहीं, एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि तौसीफ की निशानदेही पर पुलिस की कई टीमें छापेमारी करने में जुटी हुई हैं। बकौल एसएसपी प्रथमदृष्टया गैंगवार में ही हत्या होने की बात सामने आई है। पुलिस टीम मंगलवार की सुबह को ही तौसीफ को बेऊर जेल से लेकर निकली। इसके बाद उसे गुप्त स्थान पर ले जाकर पूछताछ शुरू की गई। तौसीफ के गिरोह को लेकर भी पुलिस ने पूछताछ की। उसने बताया कि पारस अस्पताल में वह अपने मौसेरे भाई निशू का इलाज कराने के दौरान रहा था।

इसी दौरान उसे अस्पताल के बारे में सारी जानकारियां मिलीं। वहां के कर्मियों से भी उसकी जान-पहचान हो गई। यही कारण था कि तौसीफ को किसी ने नहीं रोका। अभी तौसीफ से पूछताछ के लिए कई घंटों का समय बचा है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान और इस खूनी वारदात से जुड़े और भी राज सामने आ सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में फरक्का बराज के सभी गेट खोले गए, इन 9 जिलों में अब बाढ़ का खतरा

तौसीफ- बलवंत से आमने सामने होगी पूछताछ

शूटर बलवंत को चंदन मिश्रा हत्याकांड में रिमांड पर लिया जाएगा। बाद में पुलिस बलवंत और तौसीफ को आमने सामने बिठाकर उनसे घटना के संबंध में पूछताछ करेगी। इधर इस केस में गिरफ्तार अभिषेक की निशानदेही पर मंगलवार शाम उस बाइक को बरामद कर लिया गया जिस पर सवार होकर शूटर पारस अस्पताल आए थे।

बाइक दानापुर के हाथाीखाना मोड़ के पास सड़क किनारे मिली। उसी जगह शूटरों ने बाइक छिपा दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद अभिषेक भी उसी बाइक से भागा था। इसके बाद यहां से सभी भाग गए। गिरफ्तारी के बाद जब एसटीएफ और पुलिस टीम ने उससे पूछताछ की तो ये बातें सामने आईं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में 2 लाख उपभोक्ताओं को मुफ्त बिजली, प्रीपेड मीटर वाले भी शामिल
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।