titu dhamaka who involved in firing with anant singh arrested from delhi अनंत सिंह पर हुई फायरिंग में शामिल टीटू धमाका दिल्ली से अरेस्ट, मर्डर केस में भी था वांछित, Bihar Hindi News - Hindustan
More

अनंत सिंह पर हुई फायरिंग में शामिल टीटू धमाका दिल्ली से अरेस्ट, मर्डर केस में भी था वांछित

उसकी गिरफ्तारी के लिए पटना पुलिस की एक टीम गठित की गई थी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वह नई दिल्ली के कापसहेड़ा थाना इलाके के विजवासन में छिपकर रह रहा है। इसके बाद पुलिस टीम ने नई दिल्ली में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Mon, 21 July 2025 07:59 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share
अनंत सिंह पर हुई फायरिंग में शामिल टीटू धमाका दिल्ली से अरेस्ट, मर्डर केस में भी था वांछित

विभिन्न कांडों में फरार अभियुक्त टीटू धमाका उर्फ चंदन को पटना पुलिस ने शनिवार को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। पूर्व विधायक अनंत सिंह के समर्थकों और सोनू-मोनू गैंग के बीच जनवरी में नौरंगा में हुई गोलीबारी में भी शामिल था। इस संबंध में पंचमहला थाने में दर्ज दो मामलों में वह आरोपित है। पुलिस सरगर्मी से उसकी तलाश में जुटी थी। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह दिल्ली में छुपा था।

वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपित टीटू धमाका उर्फ चंदन लखीसराय जिले के बड़हिया थाना इलाके के जैतपुर गांव का रहने वाला है। उसपर पंचमहला थाने में पहले से दो कांड दर्ज हैं। इसके अलावा उसके खिलाफ बाढ़, बड़हिया, मराची, वीरुपुर और झारखंड के रिखिया सहित अन्य थानों में 14 मामले दर्ज हैं। कई कांडों में वह लंबे समय से फरार चल रहा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:संभल कर रहें! बिहार में बादल गरजेंगे भी और बरसेंगे भी, भारी बारिश की चेतावनी
ये भी पढ़ें:पानी में गिरे घर, सड़क पर आई बाढ़; गंगा में उफान से बिहार के कई जिलों में आफत

उसकी गिरफ्तारी के लिए पटना पुलिस की एक टीम गठित की गई थी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वह नई दिल्ली के कापसहेड़ा थाना इलाके के विजवासन में छिपकर रह रहा है। इसके बाद पुलिस टीम ने नई दिल्ली में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके पहले वह हत्या, लूट, डकैती सहित कई गंभीर कांडों में जेल जा चुका है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तौसीफ ने फोन पर निशु को बताई चंदन को मारने की बात, दिल्ली भागने की थी तैयारी
ये भी पढ़ें:चंदन मिश्रा को मार निशु खान की कार से बंगाल भागा था तौसीफ, 4 शूटरों की तलाश जारी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।