Farmer beaten to death with sticks in Arrah, murder for 18 kattha land आरा में किसान की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, 18 कट्ठा जमीन के लिए मर्डर, Bihar Hindi News - Hindustan
More

आरा में किसान की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, 18 कट्ठा जमीन के लिए मर्डर

पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच पूर्व से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। उसी विवाद में पट्टीदारों पर लाठी-डंडों से मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। मुख्य आरोपित वकील यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी को लगातार छापेमारी की जा रही है।

Fri, 25 July 2025 10:02 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, आरा
share
आरा में किसान की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, 18 कट्ठा जमीन के लिए मर्डर

भोजपुर के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के ज्ञानचक गांव में शुक्रवार की सुबह जमीन विवाद में दो किसान भाइयों की लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई की गई। मारपीट में घायल बड़े भाई ने इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि छोटा भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गया।‌ मृत किसान ज्ञानचक गांव निवासी स्व. सूरज यादव के 45 वर्षीय पुत्र कलक्टर यादव थे। जख्मी उनके छोटे भाई 40 वर्षीय रामाशंकर यादव हैं। महज 18 कट्ठा जमीन के विवाद में चाचा वकील यादव और उनके चार लड़कों पर मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया गया है।

सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित वकील यादव को गिरफ्तार कर लिया है। कुछ अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इधर, हत्या के बाद गांव में सनसनी मच गई। थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश पुलिस बल के साथ पहुंचे और मामले की छानबीन की। उन्होंने अस्पताल पहुंचकर मृत और घायल किसान के परिजनों से घटना की जानकारी ली। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया।‌

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीवान में इंटर के छात्र की पीट-पीटकर हत्या, लड़की से चल रहा था प्रेम प्रसंग
ये भी पढ़ें:शादी में नाच के विवाद में की पीट-पीटकर हत्या, सिपाही भर्ती परीक्षा पास था मृतक

थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश के अनुसार दोनों पक्षों के बीच पूर्व से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। उसी विवाद में पट्टीदारों पर लाठी-डंडों से मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। मुख्य आरोपित वकील यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी को लगातार छापेमारी की जा रही है। बताया कि मृत कलक्टर यादव आर्म्स एक्ट के मामले में आरोपित रहा है। पिछले साल उन्हें जेल भी भेजा गया था।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।