government is searching for Bengali refugees who came bihar after 1971 बिहार में बंगाली शरणार्थियों के पास जमीन है या नहीं, 1971 के बाद आने वालों की तलाश शुरू, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में बंगाली शरणार्थियों के पास जमीन है या नहीं, 1971 के बाद आने वालों की तलाश शुरू

संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त (यूएनएससीआर) के अनुसार, वर्ष 1971 के खूनी संघर्ष में अनुमानत: एक करोड़ बंगाली शरणार्थी भारत आए थे। यही वजह है कि दिसंबर 1971 से बिहार में रह रहे बंगाली शरणार्थियों की खोज की जा रही है।

Tue, 29 July 2025 09:56 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, भागलपुर
share
बिहार में बंगाली शरणार्थियों के पास जमीन है या नहीं, 1971 के बाद आने वालों की तलाश शुरू

बिहार में बंगाली शरणार्थियों की खोज शुरू हो गई है। अब इन शरणार्थियों के वंशजों की पहचान की जाएगी। इसको लेकर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सहायक निदेशक भू-अर्जन सह संयुक्त सचिव ने सभी समाहर्ताओं से रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट मांगने का मुख्य मकसद शरणार्थी परिवारों को मिली भूमि शरणार्थियों के वंशजों के दखल में है या नहीं? दरअसल इन शरणार्थियों के लिए पूर्ण रैयतीकरण का नियम-कानून बनाने की मांग विधानसभा में हो चुकी है।

वर्ष 1971 में ऐसे शरणार्थियों की गृह मंत्रालय से लगातार खोज हो रही है। सहायक निदेशक ने समाहर्ताओें को कहा कि रैयतीकरण का नियम-कानून बनाने के लिए बिहार विधानसभा सचिवालय को जवाब जल्द दिया जाना है। डीएम से कहा गया है कि जिलों में बंगाली शरणार्थी परिवारों को आवंटित या बंदोबस्त भूमि के समग्र आंकड़ों के साथ रिपोर्ट दें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाई वीरेंद्र डरने वाला नहीं, पंचायत सचिव से विवाद के बाद बोले RJD विधायक
ये भी पढ़ें:क्या RJD भाई वीरेंद्र पर कार्रवाई करेगी, मुझे तो जयचंदों ने..., बोले तेज प्रताप

इन परिवारों को आवंटित या बंदोबस्त भूमि के संबंध में निर्गत पर्चा और आवंटित जमीन की किस्म या प्रकृति बंदोबस्त की गई है नहीं, यह बताएं। अधिकारियों ने बताया कि दिसंबर 1971 से बिहार में रह रहे बंगाली शरणार्थियों की खोज हो रही है। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा बार-बार इसको लेकर रिपोर्ट तलब की जाती रही है। मंत्रालय ने भागलपुर और राजधानी पटना सहित सभी जिलों को बंगाली शरणार्थियों की खोज कर उनकी रिपोर्ट तैयार कर भेजने को कहा है। आधे से ज्यादा जिलों ने रिपोर्ट नहीं सौंपी है।

अब तक 11 जिलों से ही रिपोर्ट भेजी गई है। बांका, भोजपुर, औरंगाबाद, जमुई, बेगूसराय, समस्तीपुर, लखीसराय, नवगछिया, सहरसा, कटिहार और शेखपुरा से ही रिपोर्ट भेजी गई है। जबकि पटना, भागलपुर, अररिया, अरवल, बक्सर, दरभंगा, कटिहार, किशनगंज, खगड़िया, मधेपुरा, मुंगेर आदि से रिपोर्ट मुख्यालय को नहीं मिली है। एडीएम दिनेश राम ने कहा कि विभाग के पत्र के आलोक में सभी सीओ से बंगाली शरणार्थियों के बारे में जानकारी मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद समेकित प्रतिवेदन विभाग को भेजा जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में बारिश, जमुई-नवादा समेत 7 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट; बिहार का मौसम
ये भी पढ़ें:बॉयफ्रेंड से संबंध का शक, पटना में छात्रा को बंधक बना युवतियों ने पीटा;चाकू मारा

इस वजह से रिपोर्ट हो रही तैयार

अधिकारियों ने बताया कि बांग्लादेश का मुक्ति संग्राम वर्ष 1971 में शुरू हुआ था। 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध हुआ था। पाकिस्तानी सेना ने 16 दिसम्बर 1971 को भारतीय सेना के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त (यूएनएससीआर) के अनुसार, वर्ष 1971 के खूनी संघर्ष में अनुमानत: एक करोड़ बंगाली शरणार्थी भारत आए थे। यही वजह है कि दिसंबर 1971 से बिहार में रह रहे बंगाली शरणार्थियों की खोज की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में किरायेदार-चालक का ऑनलाइन सत्यापन, सिटीजन सर्विसेज पोर्टल होगा लॉन्च
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।