girl keep hostage and beaten by six women in patna s k puri area in suspect of relationship with boyfriend बॉयफ्रेंड से संबंध का शक, पटना में छात्रा को बंधक बना 6 युवतियों ने पीटा; चाकू मार किया अधमरा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बॉयफ्रेंड से संबंध का शक, पटना में छात्रा को बंधक बना 6 युवतियों ने पीटा; चाकू मार किया अधमरा

छात्रा शोर मचाती हुई वहां से किसी तरह से बाहर भागी और एक सरकारी अस्पताल में अपना इलाज कराने के बाद घटना की शिकायत एसके पुरी थाने में की। पीड़िता का आरोप है कि लड़कियों ने उसकी सोने की चेन छीन ली और मोबाइल पटक कर तोड़ा दिया।

Tue, 29 July 2025 07:04 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, वरीय संवाददाता, पटना
share
बॉयफ्रेंड से संबंध का शक, पटना में छात्रा को बंधक बना 6 युवतियों ने पीटा; चाकू मार किया अधमरा

बिहार की राजधानी पटना में बंधक बनाकर एक छात्रा से मारपीट का मामला सामने आया है। पटना के एसके पुरी थाना क्षेत्र में छह युवतियों द्वारा बंधक बनाकर कॉलेज की एक छात्रा के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोपितों ने पीड़िता को चाकू मार अधमरा भी कर दिया। ब्वाय फ्रेंड से संबंध के शक में छात्रा को खाने के बहाने बुलाकर घटना को अंजाम दिया गया। छात्रा की शिकायत पर एसके पुरी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। थानेदार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

दीघा के रामजी चौक इलाके में रहने वाली पीड़िता पटना के एक कॉलेज में पढ़ती है। उसकी एक सहेली ने उसे 23 जुलाई की शाम खाने पर एसके पुरी स्थित एक अपार्टमेंट में बुलाया था। पीड़िता पहुंची तो पाया कि वहां सहेली सहित छह लड़कियां मौजूद हैं। अपने ब्वाय फ्रेंड से संपर्क होने के शक में सहेली ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया। बाद में कमरे को बंद कर सभी लड़कियों ने उसके साथ मारपीट की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जमुई-नवादा समेत 7 जिलों में बारिश का अलर्ट, दक्षिण में ठनका; कब तक बरसेंगे बदरा

बाद में उस पर चाकू से वार भी किया गया। जिससे पीड़िता अधमरा हो गई। छात्रा शोर मचाती हुई वहां से किसी तरह से बाहर भागी और एक सरकारी अस्पताल में अपना इलाज कराने के बाद घटना की शिकायत एसके पुरी थाने में की। पीड़िता का आरोप है कि लड़कियों ने उसकी सोने की चेन छीन ली और मोबाइल पटक कर तोड़ा दिया। इस संबंध में पुलिस ने 25 जुलाई को केस दर्ज किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या RJD भाई वीरेंद्र पर कार्रवाई करेगी, मुझे तो जयचंदों ने..., बोले तेज प्रताप
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।