heavy rain in jamui banka bhagalpur araria lightning strike in south bihar weather report Bihar Weather: पटना में बारिश, बिहार के जमुई-नवादा समेत 7 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, कब तक बरसेंगे बदरा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Weather: पटना में बारिश, बिहार के जमुई-नवादा समेत 7 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, कब तक बरसेंगे बदरा

Bihar Weather: मौसम विभाग के मुताबिक, आज 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। मंगलवार को जमुई, बांका, भागलपुर और अररिया जिले कई स्थानों पर बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेज अलर्ट है। इसके अलावा जमुई, नवादा और मुंगेर जिले के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट है।

Tue, 29 July 2025 06:28 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share
Bihar Weather: पटना में बारिश, बिहार के जमुई-नवादा समेत 7 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, कब तक बरसेंगे बदरा

Bihar Weather: बिहार में मौसम ने करवट ली है। इसका असर राज्य के विभिन्न जिलों में देखने को मिल रहा है। बिहार के कई जिलों में बारिश हुई है। सोमवार-मंगलवार की देर रात भी कुछ जिलों में भी बारिश हुई है। पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक डॉ. ए. सत्तार ने बताया है कि मुजफ्फरपुर जिले मंगलवार को भी गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बन रही है। उन्होंने बताया कि मानसून फिलहाल दक्षिण बिहार में काफी मजबूत स्थिति में है। उत्तर बिहार में आते-आते यह कमजोर पड़ जा रहा है।

पटना में आज भी बारिश

इससे बारिश हो रही है। सोमवार को हुई बारिश की वजह से राजधानी पटना पानी-पानी हो गया। कई इलाके तालाब और झील में बदल गए इसकी वजह से लोगों को भारी परेशानी हुई है। अनुमान जताया गया है कि पटना में अगले 1-2 दिनों तक रूक-रूक कर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को भी राजधानी में बादल छाए रहने व बारिश का पूर्वानुमान है। कुछ स्थानों पर वज्रपात के साथ ही मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाई वीरेंद्र डरने वाला नहीं, पंचायत सचिव से विवाद के बाद बोले RJD विधायक

7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक, आज 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। मंगलवार को जमुई, बांका, भागलपुर और अररिया जिले कई स्थानों पर बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेज अलर्ट है। इसके अलावा जमुई, नवादा और मुंगेर जिले के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट है। दक्षिण बिहार के जिलों के एक या दो स्थानों पर ठनका व बिजली गिरने के साथ ही 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है और इसे लेकर भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले 3 से 5 दिनों तक बिहार के विभिन्न हिस्सों में मध्यम वर्षा के साथ-साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश के आसार है। मौसम विभाग ने बताया है कि मौजूदा वर्ष कृषि कार्यों के लिए अनुकूल है। खरीफ फसलों की बुआई तथा उनकी प्रारंभिवक वृद्धि को गति मिलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में किरायेदार-चालक का ऑनलाइन सत्यापन, सिटीजन सर्विसेज पोर्टल होगा लॉन्च

भागलपुर जिले में कैसा रहेगा मौसम

भागलपुर जिले में सोमवार को बारिश से मौसम सुहाना हो गया। सोमवार को बारिश 62 एमएम दर्ज की गई। अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखी गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 30 जुलाई तक बादल छाए रहने के साथ एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। यह जानकारी बीएयू के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल अधिकारी डॉ. बीरेंद्र कुमार ने दी। मौसम वैज्ञानिक डॉ. नेहा पारिक ने किसानों को सलाह दी है कि वे नीची और मध्यम जमीन में धान की तैयार पौध की रोपाई कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:15 अगस्त को दौड़ेगी पटना मेट्रो, आईएसबीटी से भूतनाथ तक ही चलने की संभावना
ये भी पढ़ें:क्या RJD भाई वीरेंद्र पर कार्रवाई करेगी, मुझे तो जयचंदों ने..., बोले तेज प्रताप
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।