will rjd take action on mla bhai virendra ask tej pratap yadav after case registered by panchayat sachiv क्या RJD भाई वीरेंद्र पर कार्रवाई करेगी, मुझे तो जयचंदों ने..., तेज प्रताप यादव ने उठाए सवाल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

क्या RJD भाई वीरेंद्र पर कार्रवाई करेगी, मुझे तो जयचंदों ने..., तेज प्रताप यादव ने उठाए सवाल

अब तेज प्रताप यादव ने पूछा है कि क्या आरजेडी अब भाई वीरेंद्र पर कार्रवाई करेगी। तेज प्रताप यादव ने अपने एक्स हैंडल पर एक कार्टून शेयर किया है। इस कार्टून में बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर की भी तस्वीर नजर आ रही है।

Tue, 29 July 2025 05:40 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
क्या RJD भाई वीरेंद्र पर कार्रवाई करेगी, मुझे तो जयचंदों ने..., तेज प्रताप यादव ने उठाए सवाल

बिहार में राष्ट्रीय जनता दल के विधायक भाई वीरेंद्र पर पंचायत सचिव से अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप लगा है। पंचायत सचिव ने राजद विधायक पर केस भी दर्ज करा दिया है। यह केस एससी-एसटी ऐक्ट के तहत दर्ज करवाया गया है। अब कुछ ही वक्त पहले राजद से निकाले गए लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने पूछा है कि क्या आरजेडी अब भाई वीरेंद्र पर कार्रवाई करेगी। तेज प्रताप यादव ने अपने एक्स हैंडल पर एक कार्टून शेयर किया है। इस कार्टून में बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर की भी तस्वीर नजर आ रही है।

इस कार्टून को शेयर करते हुए तेज प्रताप यादव ने लिखा, ‘ क्या RJD अपने विधायक भाई वीरेंद्र पर भी कार्रवाई करेगी, जिन्होंने बाबा साहेब आंबेडकर के आदर्शों के उल्ट SC-ST समाज के खिलाफ शर्मनाक टिप्पणी की, जान से मारने की धमकी दी। मुझे तो जयचंदों की साज़िश के तहत पार्टी से बाहर कर दिया गया…अब देखना है कि बवाल करने वालों पर भी पार्टी उतनी ही सख्ती दिखाएगी या नहीं? संविधान का सम्मान भाषणों में नहीं, आचरण में दिखना चाहिए।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:RJD विधायक भाई वीरेंद्र से भिड़े पंचायत सचिव दलित निकले, SC-ST थाने में कराई FIR

आपको बता दें कि पंचायती राज विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को पटना के अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति थाने में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक भाई वीरेंद्र के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज कराई। उन्होंने विपक्ष के नेता पर फोन कॉल करके अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। शिकायतकर्ता संदीप कुमार, मनेर में पंचायत सचिव के पद पर तैनात हैं, जो भाई वीरेंद्र का विधानसभा क्षेत्र है।

विधायक ने जूते से पीटने की दी धमकी- पंचायत सचिव

संदीप कुमार ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘जब मैं विधायक को नाम से नहीं पहचान पाया, तो वे भड़क गए और मुझे जूतों से पीटने की धमकी दी। जब मैंने विरोध किया और उनसे कहा कि बुरा व्यवहार करने के बजाय उन्हें मेरा तबादला करवा देना चाहिए, तो उन्होंने कहा कि मेरा और भी बुरा हश्र होगा।’’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जमुई-नवादा समेत 7 जिलों में बारिश का अलर्ट, दक्षिण में ठनका; कब तक बरसेंगे बदरा
ये भी पढ़ें:बिहार में किरायेदार-चालक का ऑनलाइन सत्यापन, सिटीजन सर्विसेज पोर्टल होगा लॉन्च

बहस का ऑडियो क्लिप वायरल

पंचायत सचिव संदीप कुमार और भाई वीरेंद्र के बीच तीखी बहस का एक ‘ऑडियो’ क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। भाई वीरेंद्र ने एक समर्थक के परिवार के मृत सदस्य का मृत्यु प्रमाण पत्र शीघ्र जारी करने के अनुरोध के साथ कुमार को फोन किया था। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने इस मामले को अपने वरिष्ठ अधिकारियों, जिनमें प्रखंड विकास अधिकारी भी शामिल हैं, के समक्ष उठाया और उनकी सलाह पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।’’ भाई वीरेंद्र से टिप्पणी के लिए संपर्क नहीं हो सका, जबकि पुलिस ने कहा कि वह मामले की जांच कर रही है।

प्रशांत किशोर और JDU ने दी प्रतिक्रिया

प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि यह घटना इस बात का प्रमाण है कि राजद एक ऐसी पार्टी है, जो अराजकता को बढ़ावा देती है और ‘‘लोगों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आगामी विधानसभा चुनाव में उसे सत्ता में न आने दिया जाए।’’

जब जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर से इस घटना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘राजद ‘कट्टा’ (बिना लाइसेंस वाला तमंचा) संस्कृति में विश्वास करती है। सत्ता में रहते हुए वे ऐसे ही थे। भाई वीरेंद्र का प्रकरण साबित करता है कि वे सुधरे नहीं हैं।’’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टेढ़ी बतियाइएगा तो टेढ़ी बतियाएंगे; बवाली MLA वीरेंद्र को पंचायत सचिव ने धो दिया
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।