Rjd mla bhai virendra said am not not afraid attempt to defame me after dispute with panchayat sachiv भाई वीरेंद्र डरने वाला नहीं, बदनाम करने की कोशिश; पंचायत सचिव से विवाद के बाद बोले RJD विधायक, Bihar Hindi News - Hindustan
More

भाई वीरेंद्र डरने वाला नहीं, बदनाम करने की कोशिश; पंचायत सचिव से विवाद के बाद बोले RJD विधायक

राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि इसमें कुछ सरकार के लोग लग कर हमको बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। उससे केस भी करवाया जा रहा है। मैंने कहां धमकी दी है, आप ऑडियो देखिए, ऑडियो में तो धमकी होगा ना...हमने उसको धमकी नहीं दी है।

Tue, 29 July 2025 07:50 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
भाई वीरेंद्र डरने वाला नहीं, बदनाम करने की कोशिश; पंचायत सचिव से विवाद के बाद बोले RJD विधायक

बिहार के मनेर से विधायक और राष्ट्रीय जनता दल के नेता भाई वीरेंद्र एक पंचायत सचिव के साथ विवाद को लेकर कानूनी पचड़े में फंसते नजर आ रहे हैं। पंचायत सचिव ने राजद विधायक भाई वीरेंद्र के खिलाफ एससी-एसटी थाने में केस दर्ज करवा दिया है। इस बीच अब भाई वीरेंद्र ने पूरे विवाद पर अपनी सफाई भी दी है। राजद विधायक अपनी सफाई देते हुए मीडिया से बातचीत में कहा कि भाई वीरेंद्र डरने वाला आदमी नहीं है। यह हमको बदनाम करने की साजिश है।

राजद विधायक ने कहा, 'हम जमीनी स्तर के कार्यकर्ता हैं और जनता के नुमाइंदे हैं। जनता का काम करना ही हमारा काम है। फिर चाहे वो पंचायत सचिव हो या चपरासी हो या कर्मचारी या पदाधिकारी हो। हम सभी जगह फोन करते हैं और लोगों का काम कराने का काम करते हैं। उसी क्रम में जब मैं सराय गया था तो पीड़ित परिवार के लोगों ने हमसे मुलाकात कर कहा कि पंचायत सचिव पैसा मांग रहे हैं और पैसा नहीं देने पर हमारा काम नहीं कर रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या RJD भाई वीरेंद्र पर कार्रवाई करेगी, मुझे तो जयचंदों ने..., बोले तेज प्रताप

पंचायत सचिव को शोकॉज हुआ - भाई वीरेंद्र

उनलोगों ने पंचायत सचिव का फोन नंबर दिया और कहा कि आप जरा पंचायत सचिव को काम करने के लिए कह दें। एक आदमी ने यह भी कहा कि बड़ा बदमाश है और फोन रिकॉर्ड भी करता है। तो भी हमने कहा कि क्या करना है, चलो फोन कर देते हैं। भाई वीरेंद्र ने आगे बताया कि जब मैने फोन कर कहा कि मैं भाई वीरेंद्र बोल रहा हूं तो उसने कहा कि कौन भाई वीरेंद्र? तब इसपर मैंने कहा कि भाई वीरेंद्र को नहीं जानते हो, मैं यहां का एमएलए हूं। तो उसने कहा कि हां, बोलिए। फिर मैंने कहा कि प्रोटोकॉल का ख्याल नहीं रखते हो? इसके बाद मैंने अपनी बात कही कि यह मृत्यु प्रमाण पत्र बनाना है आप बना दीजिए तो उसने कहा कि ठीक है। इसके बाद मैंने बीडीओ को तुरंत फोन किया। उसको शोकॉज हुआ।

बदनाम करने का प्रयास- राजद विधायक

इसमें कुछ सरकार के लोग लग कर हमको बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। उससे केस भी करवाया जा रहा है। मैंने कहां धमकी दी है, आप ऑडियो देखिए, ऑडियो में तो धमकी होगा ना...हमने उसको धमकी नहीं दी है। वो कहता है कि हम नहीं जानते हैं कि कौन विधायक है। उसके बाद उसने फोन कर कहा कि हमसे गलती हो गई माफ कर दीजिए सर। तो मैंने कहा कि आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। मैंने कभी धमकी नहीं दी। कोई ऑडियो में ऐसी बात नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:RJD विधायक भाई वीरेंद्र से भिड़े पंचायत सचिव दलित निकले, SC-ST थाने में कराई FIR

मैं डरने वाला आदमी नहीं- भाई वीरेंद्र

राजद विधायक ने कहा कि सरकार चाहती है किसी तरह इनको जेल में ठूंस दें। बदनाम कर के इनको चुनाव लड़ने से बाहर कर दिया जाए। ऐसा नहीं होता है। भाई वीरेंद्र कोई डरने वाला आदमी नहीं है। हम अपने अधिवक्ता से राय लेंगे कि आगे क्या करना है। उसपर कार्रवाई करने के लिए लिखा गया है इसलिए वो छटपटाहट में इस तरह का काम कर रहा है।

पंचायत सचिव ने किया केस

बता दें कि धमकी देने का आरोप लगाकर पंचायत सचिव संदीप कुमार ने मनेर से आरजेडी के विधायक भाई वीरेंद्र पर एससी/एसटी थाने में केस दर्ज करवाया है। संदीप बलुआं पंचायत के सचिव हैं। उनके पास राय पंचायत का अतिरिक्त प्रभार है, जो मनेर प्रखंड में आता है। आरोप है कि बीते 26 जुलाई को विधायक ने पंचायत सचिव को कॉल किया था। वायरल आडियो में पहले उन्होंने अपना नाम लिया। इस पर पंचायत सचिव ने उनसे पहचान पूछी तो विधायक ने कहा कि उनका नाम ही काफी है। इसके बाद पंचायत सचिव को फटकार लगाने लगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जमुई-नवादा समेत 7 जिलों में बारिश का अलर्ट, दक्षिण में ठनका; कब तक बरसेंगे बदरा
ये भी पढ़ें:टेढ़ी बतियाइएगा तो टेढ़ी बतियाएंगे; बवाली MLA वीरेंद्र को पंचायत सचिव ने धो दिया
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।