Gandhi family sent Karpoori Thakur to jail Deputy CM Samrat Chaudhary lashes out at Rahul Gandhi कर्पूरी ठाकुर को जेल भेजने वाला गांधी परिवार... राहुल गांधी पर बरसे डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

कर्पूरी ठाकुर को जेल भेजने वाला गांधी परिवार... राहुल गांधी पर बरसे डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी

सम्राट चौधरी ने जारी बयान में आरोप लगाया है कि पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को जेल भेजने वाला गांधी परिवार

Fri, 13 June 2025 01:05 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
कर्पूरी ठाकुर को जेल भेजने वाला गांधी परिवार... राहुल गांधी पर बरसे डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी

बिहार उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस पार्टी के बड़े लीडर राहुल गांधी पर बड़ा हमला किय है। दरभंगा में आंबेडकर छात्रावास की कथित बदहाली पर कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के आरोप को तथ्यहीन और दुराग्रहपूर्ण करार दिया है। सम्राट चौधरी ने कहा है कि वे समाज को गुमराह कर रहे हैं और असंतोष फैलाने की राजनीति कर रहे हैं। इधर गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पार्टी को थेथर करार दिया है।

सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को जारी बयान में आरोप लगाया है कि पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को जेल भेजने वाला गांधी परिवार उनके सम्मान में बने छात्रावास पर सवाल उठा रहा है। कांग्रेस ने कभी पिछड़ों-दलितों का सम्मान नहीं किया और हमेशा आरक्षण का विरोध किया। एनडीे सरकार समाज के इन वर्गों के लिए काम कर रही है। इधर बीजेपी के सोशल मीडिया हैंडल पर भी पोस्ट किया गया है कि दादी ने लोकतंत्र और संविधान की हत्या की और पोता हाथ में संविधान लेकर घूम रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मैं भी आपकी तरह शादी नहीं करूंगी; राहुल से बोली लड़की, वायरल किस्सा भी सुनाया

पिछले दिनों दरभंगा दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी ने प्रशासन के प्रतिबंध के बावजूद आंबेडकर छात्रावास में पार्टी का कार्यक्रम किया था। राहुल गांधी पर इसे लेकर एफआईआर भी दर्ज कराया गया। उन्होंने छात्रावासों में छात्रों को दी जा रही सुविधाओं पर सवाल उठाया। जवाब में सम्राट चौधरी ने राहुल गांधी को पुरानी बात याद दिला दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जातीय जनगणना पर राहुल गांधी के दावे पर बीजेपी ने किया पलटवार
ये भी पढ़ें:महागठबंधन सरकार में अपराध…बिहार को क्राइम कैपिटल बताने वाले राहुल पर PK का तंज
ये भी पढ़ें:सत्य, न्याय, अहिंसा की भूमि से क्राइम कैपिटल बना बिहार; नीतीश पर बरसे राहुल
ये भी पढ़ें:राहुल को बताया नालायक और देशद्रोही; गिरिराज बोले- वो सेना के शौर्य के विरोधी हैं

दरअसल बिहार में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नेताओं के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। भागलपुर पहुंचे गिरिराज सिंह ने भी कांग्रेस को थेथर बता दिया। कहा कि इस पार्टी में कई नेता देशद्रोही हैं और नरेंद्र मोदी के कार्यों के प्रति भ्रम फैला कर गंदी राजनीति करते हैं। लेकिन इससे कोई फायदा नहीं होगा। नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार ने जो काम किया है उसे बिहार की जनता देख रही है।फिर से जंगलराज वालों को मौका नहीं देगी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।