farmer sleeping in barn murdered head face riddled with bullets bloody incident in Bihar Khagaria खलिहान में सो रहे किसान की हत्या, सिर और चेहरा गोलियों से किया छलनी; बिहार में खूनी कांड, Bihar Hindi News - Hindustan
More

खलिहान में सो रहे किसान की हत्या, सिर और चेहरा गोलियों से किया छलनी; बिहार में खूनी कांड

खलिहान में सोए अनिल कुमार यादव को तीन से चार की संख्या में आए बदमाशों ने गोली मार दी। उसके भाई ने भागकर जान बचाई।

Sat, 14 June 2025 12:04 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
खलिहान में सो रहे किसान की हत्या, सिर और चेहरा गोलियों से किया छलनी; बिहार में खूनी कांड

बिहार के खगड़िया में एक किसान की निर्मम हत्या कर दी गयी। जिले के मानसी थानान्तर्गत पूर्वी ठाठा गांव में शनिवार की तड़के गोली मारकर खलिहान में सोए एक किसान की हत्या कर दी गई। मृत किसान स्व .नंदन यादव का 46 वर्षीय पुत्र अनिल यादव बताया जा रहा है। सिर और चेहरे पर चार गोलियां मारने की बात बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दिया है। एफएसएल की टीम से जांच कराने की मांग की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार वह घर के निकट ही खलिहान में मक्के की तैयारी की रखवाली के लिए सोया हुआ था। शनिवार की तड़के चार की संख्या में हथियारबंद बदमाशों ने सोए अवस्था मे गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। मृतक के भाई किनो यादव ने बताया कि वह भी खलिहान में घटना के समय कुछ दूरी पर मक्के की तैयार फसल की रखवाली के लिए ही सोया था। गोली की आवाज सुन वह अंधेरे में दक्षिण दिशा स्थित एक खेत की ओर भाग गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुजफ्फरपुर में एनकाउंटर, पुलिस की पिस्टल छिनकर भाग रहे राइडर को गोली मारी

किनो यादव ने बताया कि भागने के दौरान वह गश खाकर खेत में ही गिर गया। इसके बाद वह घर जाकर घटना की परिजनों को घटना की जानकारी दी।परिजन पहुंचे तो अनिल को मरा पाया और बदमाश फरार हो चुके थे। उन्होंने बदमाशों की संख्या तीन से चार बतायी। साथ ही कहा कि हत्या में शोभित यादव शामिल है जिससे उसका पिछले दो साल से घरेलू विवाद का केस चल रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:साढू के घर पत्नी से हुआ विवाद, पति ने सिर में गोली मारकर कर ली आत्महत्या
ये भी पढ़ें:जमीनी विवाद में गोलीबारी, जिंदा जलाने की कोशिश, 5 जख्मी; ट्रैक्टर फूंका

यह भी बताया कि दो दिन पहले उसकी पत्नी ने हत्या की धमकी दी थी। घटना की सूचना पर सदर एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन, इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह, मानसी थानाध्यक्ष परेन्द्र कुमार और मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के परिजनों से घटना की जानकारी ली।

सदर एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन ने बताया कि घटना की एसएफएल की टीम द्वारा जांच करायी जाएगी। पुलिस घटना में संलिप्त बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। परिजनों और ग्रामीणों से और जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस गश्त इलाके में बढ़ा दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हाजीपुर में पुलिस और एसटीएफ का अपराधियों से एनकाउंटर, राजीव माली को गोली लगी
ये भी पढ़ें:बर्थडे पार्टी में नाच के दौरान चली गोली, मामा के दोस्त की हत्या से मातम में बदला
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।