dispute with the wife at brother in law house husband committed suicide by shooting himself khagaria साढू के घर पत्नी से हुआ विवाद, पति ने सिर में गोली मारकर कर ली आत्महत्या, परिवार में कोहराम, Bihar Hindi News - Hindustan
More

साढू के घर पत्नी से हुआ विवाद, पति ने सिर में गोली मारकर कर ली आत्महत्या, परिवार में कोहराम

बताया जा रहा है कि धनंजय की पत्नी हनुमाननगर गांव स्थित अपने बहनोई पूरण राम के यहां आई हुई थी। पत्नी से झगड़ा होने पर उसके पति ने साढू के दरवाजे पर सिर में गोली मार ली। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

Fri, 13 June 2025 04:05 PMsandeep हिन्दुस्तान, संवाददाता, बेलदौर/खगड़िया
share
साढू के घर पत्नी से हुआ विवाद, पति ने सिर में गोली मारकर कर ली आत्महत्या, परिवार में कोहराम

खगड़िया के बेलदौर में पत्नी के साथ विवाद में पति ने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना बोबिल पंचायत के हनुमाननगर गांव की है। मृतक की पहचान 42 साल के धनंजय राम के तौर पर हुई है। जानकारी के मुताबिक साढू के यहां पत्नी से झगड़ा होने पर पति ने ये कदम उठाया। और फिर घर के बाद ही पत्नी के सामने सुसाइड कर लिया। धनंजय ने दिनदहाड़े सड़क पर सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

बताया जा रहा है कि धनंजय की पत्नी हनुमाननगर गांव स्थित अपने बहनोई पूरण राम के यहां आई हुई थी। पत्नी से झगड़ा होने पर उसके पति ने साढू के दरवाजे पर सिर में गोली मार ली। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। देखते ही देखते घटना के बाद आसपास से लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वही सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर कर मामले की छानबीन कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मां के गहने बेच पत्नी को पढ़ाया, नौकरी लगते ही पति को छोड़ आशिक संग भाग गई
ये भी पढ़ें:पति-पत्नी के विवाद में साले की हत्या, जीजा ने चाकू गोद कर मार डाला
ये भी पढ़ें:पत्नी से झगड़े में पिता ने दो बेटों को काटा, 3 माह के दिव्यांशु की मौत

इधर थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। पत्नी के सामने पति के सुसाइड का ये मामला गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं मृतक के परिवार में मातम पसर गया है। हालांकि किस बात को लेकर झगड़ा हुआ, इसका पता नहीं चल सका है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।