Firing in land dispute attempt to burn alive sprinkling petrol 5 injured tractor burnt in Samastipur Bihar जमीनी विवाद में गोलीबारी, पेट्रोल छिड़क जिंदा जलाने की कोशिश, 5 जख्मी; ट्रैक्टर भी फूंका, Bihar Hindi News - Hindustan
More

जमीनी विवाद में गोलीबारी, पेट्रोल छिड़क जिंदा जलाने की कोशिश, 5 जख्मी; ट्रैक्टर भी फूंका

दो बीघा जमीन के लिए दशकों से चल रहा विवाद शुक्रवार को खूनी रूप ले लिया। गोलियां चलाई गईं और पेट्रोल छिड़क लोगों को जिंदा जलाने की कोशिश की गयी।

Fri, 13 June 2025 01:38 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
share
जमीनी विवाद में गोलीबारी, पेट्रोल छिड़क जिंदा जलाने की कोशिश, 5 जख्मी; ट्रैक्टर भी फूंका

बिहार के समस्तीपुर में जमीन के विवाद में खूनी खेल खेला गया। जिले के कर्पूरीथाना क्षेत्र के बेला गांव में सवा दो बीघा जमीन की विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट की घटना में पांच लोग जख्मी हो गये। इस दौरान पेट्रोल छिड़क जिंदा जलाने की कोशिश भी की गई। जिसमें दोनों पक्षों से पांच लोग झुलस गये। इस दौरान खेत में आये एक ट्रैक्टर को भी आग के हवाले कर दिया गया। सूचना पर पहुंची डायल-112 की टीम ने सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

इस संबंध में एक पक्ष से पूर्व मुखिया टेकन झा ने बताया कि सवा दो बीघा जमीन का विवाद गांव के ही रहने वाले नीतीश झा से दशकों से चल रहा था। सन 1961 एवं 1972 में समस्तीपुर न्यायालय के द्वारा उन लोगों को डिग्री दे दिया गया था। लेकिन तब से खेत परती पड़ा था। जब भी यह लोग जोतने के लिए जाते थे तो विपक्षी विरोध करते थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्रेडिंग एप से साइबर ठगी, ठिकाने से 1 करोड़ की तिजोरी जब्त; यूपी तक नेटवर्क

शुक्रवार को विपक्षी नीतीश झा अपने परिजनों के साथ मिलकर खेत जुताई करने पहुंच गये जिसमें उनके भाई स्व. त्रिवेणी झा के पुत्र चंद्र मोहन झा एवं इंद्र मोहन झा जब रोकने गए तो उन लोगों ने मारपीट की और दोनों भतीजे को जख्मी कर दिया। वहीं गोली भी चला दी। घटना की सूचना पर डायल 112 की टीम पहुंची और घायलों को सदर अस्पताल पहुंचा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पति-पत्नी के विवाद में साले की हत्या, जीजा ने चाकू गोद कर मार डाला

वहीं दूसरे पक्ष ने बताया कि पेट्रोल छिड़क दोनों भाइयों ने आग लगा दिया जिसमें तीन लोग जख्मी हो गये वही ट्रैक्टर भी पूरी तरह जल गया। पुलिस को सूचना दी गई है। इस हमले में एक पक्ष से चंद्र मोहन झा व इंद्र मोहन झा के अलावे दूसरे पक्ष से मुकेश झा, रूबी देवी व नीलम देवी भी गंभीर रूप से जख्मी है। सभी का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है। इधर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।