Firing in birthday party during dance friend uncle murder in Patna बर्थडे पार्टी में नाच के दौरान चली गोली, मामा के दोस्त की हत्या से मातम में बदला जश्न, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बर्थडे पार्टी में नाच के दौरान चली गोली, मामा के दोस्त की हत्या से मातम में बदला जश्न

पटना के फुलवारी शरीफ के परसा बाजार में एक बर्थडे पार्टी में नाच के दौरान विवाद हो गया। जन्मदिन मना रहे युवक के मामा के दोस्त की कुछ लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

Fri, 13 June 2025 06:52 AMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, संवाद सूत्र, फुलवारी शरीफ (पटना)
share
बर्थडे पार्टी में नाच के दौरान चली गोली, मामा के दोस्त की हत्या से मातम में बदला जश्न

बिहार के पटना जिले के फुलवारी शरीफ में एक बर्थडे पार्टी में नाच कार्यक्रम के दौरान विवाद हो गया। जिस युवक का जन्मदिन था, उसके मामा के दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात बुधवार देर रात को परसा बाजार के मोकीमपुर गांव में हुई। हत्या के बाद बर्थडे पार्टी का जश्न मातम में बदल गया। मृत युवक की पहचान 28 वर्षीय युवक सन्नी कुमार पिता राजीव रंजन, निवासी मोकीमपुर के रूप में हुई है।

सन्नी अपने दोस्त राहुल कुमार के भांजे के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गया था। पार्टी में नाच का आयोजन चल रहा था, तभी कुछ लोगों के साथ सन्नी का विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि उसने पिस्टल निकालकर सन्नी के सीने में गोली मार दी और मौके से फरार हो गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में मर्डर करने से पहले अपराधी गिरफ्तार, 50 हजार का इनामी विकास पकड़ा गया

घटना के तुरंत बाद सन्नी को खून से लथपथ हालत में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद पार्टी में अफरा-तफरी मच गई। परसा बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और कार्यक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग को खंगालने में जुटी है ताकि हत्यारे की पहचान की जा सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में मर्डर के आरोपी को पुलिस ने मार दी गोली, भागने की कर रहा था कोशिश

मृतक की मां सरोज देवी के बयान पर 4 नामजद आरोपियों समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। परसा बाजार थानाध्यक्ष मेनिका रानी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।