Encounter in Muzaffarpur Rider who running away snatching police pistol shot मुजफ्फरपुर में एनकाउंटर, पुलिस की पिस्टल छिनकर भाग रहे राइडर को गोली मारी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मुजफ्फरपुर में एनकाउंटर, पुलिस की पिस्टल छिनकर भाग रहे राइडर को गोली मारी

मुजफ्फरपुर जिले के सरैया में कुख्यात अपराधी राहुल उर्फ राइडर को पुलिस एनकाउंटर में गोली लग गई। पुलिस के अनुसार राइडर एक पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर फायरिंग करते हुए भागने लगा। इसी दौरान जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली मारकर पकड़ लिया गया।

Sat, 14 June 2025 06:22 AMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर/सरैया
share
मुजफ्फरपुर में एनकाउंटर, पुलिस की पिस्टल छिनकर भाग रहे राइडर को गोली मारी

बिहार के मुजफ्फरपुर में पुलिस की पिस्टल छिनकर भाग रहे एक कुख्यात अपराधी को एनकाउंटर में गोली लग गई। सरैया थाना क्षेत्र के रेवा घाट बांध के पास शुक्रवार शाम साढ़े 4 बजे पुलिस मुठभेड़ में मुंगौली निवासी कुख्यात राहुल उर्फ राइडर गोली लगने से घायल हो गया। वह कुछ दिन पहले पुलिस हिरासत से फरार हुआ था। उसी मामले में पुलिस ने सुबह करीब 10 बजे उसे उसके घर से दबोचा था। शाम में उसने वापस भागने की कोशिश की, तो पुलिस ने पैर में गोली मारकर उसे दबोच लिया।

पुलिस ने कुख्यात राइडर की निशानदेही पर एक कट्टा एवं एक कारतूस भी बरामद किया। पुलिस पूछताछ में राइडर ने गैंग से जुड़े प्रिंस समेत अन्य के ठिकानों की जानकारी दी। राइडर को साथ लेकर पुलिस काली स्थान के पास शाम में प्रिंस की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने गई। इस दौरान राइडर ने पेशाब करने जाने की बात कही। गाड़ी रोकते ही राइडर एक पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर फायरिंग करते हुए भागने लगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हाजीपुर में पुलिस और एसटीएफ का अपराधियों से एनकाउंटर, राजीव माली को गोली लगी

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके घुटने के नीचे एक गोली लगी। वह वहीं गिर गया। इसके बाद पुलिस उसे स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाई, जहां से मुजफ्फरपुर स्थित एसकेएमसीएच अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल, पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज चल रहा है। राइडर के खिलाफ सहित अन्य मामले दर्ज हैं।

पुलिस के मुताबिक, राइडर के खिलाफ सरैया, जैतपुर समेत अन्य थानों में लूट समेत आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। 18 सितंबर को उसे गिरफ्तार किया गया था। शौच जाने के दौरान पुलिस को चकमा देकर चहारदीवारी कूदकर फरार हो गया था, जिसके बाद पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। जैतपुर के पिकअप मालिक राजकुमार राय की हत्या भी राइडर ने ही की थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में मर्डर के आरोपी को पुलिस ने मार दी गोली, भागने की कर रहा था कोशिश

मुजफ्फरपुर ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की है। राहुल उर्फ राइडर ने कुछ दिन पहले आइसक्रीम विक्रेता को गोली मारी थी। कई मामलों में उसकी संलिप्तता है। उसके गैंग की जानकारी जुटाई जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।