Police STF encounter with criminals in Hajipur absconding Rajiv Mali got shot हाजीपुर में पुलिस और एसटीएफ का अपराधियों से एनकाउंटर, फरार राजीव माली को गोली लगी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

हाजीपुर में पुलिस और एसटीएफ का अपराधियों से एनकाउंटर, फरार राजीव माली को गोली लगी

हाजीपुर के दिग्घी कला पूर्व में रात करीब 3 बजे पुलिस और एसटीएफ की टीम की अपराधियों से मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में कई मामलों में फरार चल रहे राजीव माली को गोली लगी। पुलिस ने दो लोगों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।

Fri, 13 June 2025 07:29 AMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share
हाजीपुर में पुलिस और एसटीएफ का अपराधियों से एनकाउंटर, फरार राजीव माली को गोली लगी

बिहार के हाजीपुर में सदर थाना क्षेत्र के दिघी कला पूर्व में वैशाली पुलिस, एसटीएफ और अपराधियों के बीच गुरुवार देर रात एनकाउंटर हुआ। इस मुठभेड़ में एक अपराधी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अपराधी का नाम राजीव कुमार उर्फ राजीव माली है। वह कई आपराधिक मामलों में फरार चल रहा था। उसे पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने एक अन्य अपराधी प्रमोद कुमार को भी गिरफ्तार किया है। प्रमोद कुमार पटना जिले के दानापुर का रहने वाला बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार रात करीब 3:00 बजे एसटीएफ एवं वैशाली पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आर्म्स एक्ट, रंगदारी एवं गोलीबारी के मामले में वांछित अपराधी राजीव माली अपने साथियों के साथ दिग्घी कला पूर्वी में छिपा है। साथ ही वह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस उस जगह पर पहुंची, तो अपराधियों ने गोलीबारी शुरू कर दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में मर्डर के आरोपी को पुलिस ने मार दी गोली, भागने की कर रहा था कोशिश

जवाबी फायरिंग में राजीव माली के दाहिने घुटने में गोली लग गई। हालांकि मुठभेड़ में पुलिस को कोई चोट नहीं आई है। पुलिस ने घटनास्थल से हथियार एवं कारतूस बरामद किए हैं। घायल अपराधियों राजीव माली को इलाज के लिए पुलिस ने गाड़ी में बैठाकर हाजीपुर सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा ने शुक्रवार सुबह दी।

राजीव माली के खिलाफ कई केस दर्ज

मुठभेड़ में घायल राजीव माली के खिलाफ कई आपराधिक मामले वैशाली जिले के विभिन्न थानों में दर्ज हैं। बताया गया कि राजीव माली कई मामलों में फरार चल रहा था। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली दिग्गी कला पूर्वी में वह अपने साथियों के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए जुटा है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।